मठिला में गुटीय तनाव की सूचना पर पहुंची पुलिस, स्थिति नियंत्रित

मठिला में गुटीय तनाव की सूचना पर पहुंची पुलिस, स्थिति नियंत्रित

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में बुधवार की शाम अचानक दो समुदायों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि इस विवाद से गांव का माहौल खराब हो गया था। गनीमत थी कि दूसरे पक्ष ने विवाद बढ़ाने की वजाए तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिससे समय रहते पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर इसे हिंसक होने से बचाया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक पक्ष के कुछ किशोरों ने एक धार्मिक स्थल के पास नारेबाजी की थी। जिसके बाद दूसरा पक्ष बुधवार की शाम अचानक सैकड़ो की संख्या में आकर मारपीट करने लगा। लेकिन गांव के प्रबुद्धजनों ने उन्हें समझाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके दो थानों की पुलिस पहुंची तथा पंचायत प्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों के साथ वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित किया।

कोरानसराय थानाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि गांव का माहौल सामान्य हो गया है। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है।