Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

नववर्ष से पहले पुलिस का ‘ड्राई स्ट्राइक’, शराब पीने वालों पर कसा शिकंजा

नववर्ष के आगमन से पहले कृष्णाब्रह्म पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की देर शाम पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर शराब के सेवन के आरोप में चार लोगों को धर दबोचा।

नववर्ष से पहले पुलिस का ‘ड्राई स्ट्राइक’, शराब पीने वालों पर कसा शिकंजा

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में बिनोद नट, बिटू गोंड़ (कठार), लालबिहार राम (दियामान) और दसई नट (नया भोजपुर) शामिल हैं। पुलिस ने सभी को मौके से हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जिसके बाद सोमवार को न्यायिक प्रक्रिया के तहत उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

नववर्ष से पहले पुलिस का ‘ड्राई स्ट्राइक’, शराब पीने वालों पर कसा शिकंजा

थानाध्यक्ष संदीप कुमार राम ने बताया कि नए साल को लेकर असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शराब पीने, बेचने या तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की नजर हर गतिविधि पर है और लगातार छापेमारी जारी रहेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।