स्टेशन रोड की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, धान रोपकर किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

नगर परिषद डुमरांव के स्टेशन रोड की जर्जर स्थिति को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों और युवाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। वर्षों से सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव की समस्या से परेशान नागरिकों ने सड़क को खेत का रूप दे दिया और गड्ढों में जमा पानी के बीच धान की रोपनी कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।

स्टेशन रोड की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, धान रोपकर किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

--जलजमाव और गड्ढों से परेशान लोगों ने सड़क मरम्मत की उठाई मांग

केटी न्यूज/डुमरांव

नगर परिषद डुमरांव के स्टेशन रोड की जर्जर स्थिति को लेकर शुक्रवार को स्थानीय लोगों और युवाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। वर्षों से सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव की समस्या से परेशान नागरिकों ने सड़क को खेत का रूप दे दिया और गड्ढों में जमा पानी के बीच धान की रोपनी कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्टेशन रोड नगर का प्रमुख मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। बावजूद इसके सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है।

बारिश के दौरान सड़क पर जलजमाव हो जाने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं।युवाओं ने कहा कि सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसी उपेक्षा के विरोध में उन्होंने धान रोपकर सांकेतिक प्रदर्शन किया, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक जनता की पीड़ा पहुंच सके।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने स्टेशन रोड के शीघ्र पुनर्निर्माण, गड्ढों की मरम्मत तथा स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।इस अवसर पर छात्र नेता मनीष यादव, बीडीसी नंदन, हरेंद्र यादव, जीतू यादव, बब्लू यादव, नागेंद्र यादव, कविंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, मुखिया इंदल सिंह, सुनील सिंह, जितेंद्र यादव, सोनू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजद नेता मंटू यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।