Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा
Keshav Times

रेल यात्री कल्याण समिति एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने डीआरएम से की थी शिकायत

दानापुर डिवीजन अंतर्गत रघुनाथपुर पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। हल्की बारिश के बाद ही अमृत भारत परियोजना में शामिल रघुनाथपुर स्टेशन का अमृत प्लेटफार्म पर जगह-जगह गंदे पानी के रूप में जमा हो जाता है। 6 महीने पहले बने प्लेटफार्म की दरारों में दो दो फिट ऊंची घास फूस उग आए थे। जिनसे आए दिन खतरनाक जीव जंतु निकल आते थे।

रेल यात्री कल्याण समिति एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने डीआरएम से की थी शिकायत

रेल यात्री कल्याण समिति एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने डीआरएम से की थी शिकायत

केटी न्यूूज/ब्रह्मपुर

शौचालय की दीवारों पर लगा प्लास्टर झड़ रहा था और अंदर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। स्थानीय लोगों एवं सामाजिक संगठनों ने जब इसकी शिकायत स्टेशन मास्टर से की तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह मेरा काम नहीं है आप दानापुर बात करें। सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश ओझा ने इसकी शिकायत डीआरएम दानापुर से की थी जिसके बाद दानापुर डिवीजन हरकत में आया और प्लेटफार्म पर लगे घास फूस की सफाई शुरू कर दी।

रेल यात्री कल्याण समिति एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने डीआरएम से की थी शिकायत

सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े शैलेश ओझा,अजय उपाध्याय, शंभू चंद्रवंशी विशाल सिंह, आनंद शर्मा, विकास पाराशर, आकाश पाराशर, राकेश कश्यप, अंकित आर्या , शकील अहमद आदि ने इस पहल के लिए रेल प्रशासन का आभार जताया है साथ ही कहा है कि ये काफी नहीं है रघुनाथपुर प्लेटफार्म पर पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं है ना ही प्लेटफॉर्म नंबर 3 से 4 तक जाने के लिए अभी तक फुट ओवर ब्रिज बना है।

रेल यात्री कल्याण समिति एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने डीआरएम से की थी शिकायत

रेल यात्रियों को पटरी पार करके दूसरे प्लेटफार्म तक जाना पड़ता है जिससे यात्रियों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है। अमृत भारत परियोजना के अंतर्गत विकास कार्य शुरू हुआ था हालांकि खराब मैटेरियल यूज करने की शिकायत के बाद काम रुका पड़ा है। 20.5 करोड़ रुपए राशि की यह परियोजना को पूर्ण करने की अवधि 28 फरवरी 2025 थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है

रेल यात्री कल्याण समिति एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने डीआरएम से की थी शिकायत

कि जल्द ही अगर रघुनाथपुर स्टेशन की विकास परियोजनाओं को पूर्ण नहीं किया गया और स्टेशन पर नई ट्रेनों का ठहराव नहीं मिला तो व्यापक तरीके से जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।