Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

नहीं रहे संत जॉन सेकेन्ड्री स्कूल के प्राचार्य अनीश अख्तर खां, विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे संत जॉन सेकेन्ड्री स्कूल के प्राचार्य अनीश अख्तर खां, विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

- उनका निधन विद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति - डॉ रमेश

केटी न्यूज/डुमरांव

नहीं रहे संत जॉन सेकेन्ड्री स्कूल के प्राचार्य अनीश अख्तर खां, विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

नगर के प्रसिद्ध संत जॉन सेकेन्ड्री स्कूल के प्राचार्य अनीश अख्तर खां का असामयिक निधन हो गया है। उनका निधन सोमवार को पैतृक गांव नया भोजपुर में हो गया। उनके निधन से पूरा विद्यालय परिवार मर्माहत है। मंगलवार स्कूल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान सभी शिक्षकों व गैर शैक्षिक कर्मियों के साथ ही

नहीं रहे संत जॉन सेकेन्ड्री स्कूल के प्राचार्य अनीश अख्तर खां, विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

छात्रों ने भी अपने प्रिय शिक्षक के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद् डॉ. रमेश सिंह ने कहा कि सोमवार को उनका तबीयत अचानक खराब हुआ, तब उन्हें इलाज के लिए भेजा गया था। देर शाम घर पर उनका अचानक निधन हो गया। उन्होंने कहा कि उनका निधन विद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति थे।

नहीं रहे संत जॉन सेकेन्ड्री स्कूल के प्राचार्य अनीश अख्तर खां, विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

बता दें कि वे करीब एक दशक से इस विद्यालय से जुड़े थे तथा छात्रों को पुत्रवत स्नेह करते थे। उनके निधन के बाद मंगलवार को पूरे दिन उनके कुशल व्यवहार, पढ़ाई के तौर तरीके तथा प्रशासन की चर्चा होते रही। वही छात्रों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में निदेशक रमेश सिंह के साथ ही निशा सिंह, शुभम सिंह, राज सिंह, संजू सिंह, अरूण कुमार श्रीवास्तव,

नहीं रहे संत जॉन सेकेन्ड्री स्कूल के प्राचार्य अनीश अख्तर खां, विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

आरके मिश्र, विवेक दूबे, संगीता सिंह, लवली पाठक, नीलू सिंह, पंकज कुमार, प्रदुमन कुमार, अश्विनी ओझा, अमित कुमार मिश्र, मनीष उपाध्याय, राजबीर चौधरी, नेहा शर्मा, सौम्या द्विवेदी, स्वीटी द्विवेदी, बबली प्रधान, सिम्पी, रंजय, रानू, भरत, पूजा, करण,

नहीं रहे संत जॉन सेकेन्ड्री स्कूल के प्राचार्य अनीश अख्तर खां, विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

मिथुन, रूही, करिश्मा सिंह, नीता मिश्रा, सरिता पांडेय, निशा साह, तवस्सुम खातून, तरन्नुम परवीन आदि शिक्षकों के अलावे उमेश पाठक, अजय, कन्हैया, सच्चिदानंद, संजीत, चुनचुन, अजय कुमार, राजकुमारी, उमाकांत आदि शामिल रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।