Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

सात सूत्री मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने इओ को सौंपा ज्ञापन

सात सूत्री मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने इओ को सौंपा ज्ञापन

- एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा आंदोलन

केटी न्यूज/डुमरांव 

सात सूत्री मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने इओ को सौंपा ज्ञापन

डुमरांव नगर परिषद के सफाई एनजीओ की मनमानी के खिलाफ सफाईकर्मियों में आक्रोश पनप रहा है। सफाईकर्मी इस बार आर-पार के मूड में है। अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर नप के कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार को एक ज्ञापन सौंपा और सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है। इस अवधि तक मांगे पूरी नही होती है तो आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

सात सूत्री मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने इओ को सौंपा ज्ञापन

सफाईकर्मियों का नेतृत्व यूनियन के नेता संजय शर्मा ने किया। गुरुवार को नगर परिषद पहुंचे सफाईकर्मियों ने इओ से अपनी पीड़ा बतायी तथा लिखित मांगों में कहा कि अब तक कोरोना काल की बकाया राशि का भुगतान नही किया गया। जबकि दिन-रात मेहनत कोरोना काल मे शहर की सफाई की गयी। मांगों में सभी सफाईकर्मियों को कुशल श्रमिक का दर्जा देने, ईपीएफ की बकाया राशि का तत्काल भुगतान करने, दैनिक मजदूरों का

सात सूत्री मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने इओ को सौंपा ज्ञापन

मेहनताना छह सौ रुपये प्रतिदिन करने, मासिक अवकाश का भी भुगतान करने, सफाई का काम विभाग द्वारा कराने और एनजीओ के द्वारा मनमाने तरीके से भुगतान पर रोक लगाते हुए माह के प्रथम सप्ताह में भुगतान करने की गारंटी देने की मांग किया है। यूनियन के नेता संजय शर्मा ने बताया कि इस मांग को लेकर नगर के सभापति और उपसभापति को भी अवगत कराया गया है।

सात सूत्री मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने इओ को सौंपा ज्ञापन

एनजीओ द्वारा सरकार के न्यूनतम मजदूरी दर का भुगतान नही किया जाता। भुगतान मांगने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने की बात सामने आयी है। मौके पर जीतन राम, पिंटू बांसफोड़, अजय पासवान, संतोष राम, अर्जुन कुमार, दीपक बांसफोड़, सरोज राम सहित अन्य शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।