Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

शहीद रविकांत सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता, झारखंड को नौ विकेट से रौंद सेमीफाईनल में पहुंची दिल्ली

शहीद रविकांत सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता, झारखंड को नौ विकेट से रौंद सेमीफाईनल में पहुंची दिल्ली

- 18वें ओवर में मात्र 82 रन पर सिमट गई झारखंड की टीम, दिल्ली ने सातवे ओवर में ही हासिल कर लिया लक्ष्य

केटी न्यूज/डुमरांव

शहीद रविकांत सिंह आईपीएस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पुल ए का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला रविवार को दिल्ली और झारखंड की टीमों के बीच खेला गया। जिसे दिल्ली की टीम ने नौ विकेट से जीत सेमीफाईन में पहुंच गई। सोमवार को दिल्ली व बिहार की टीमों के बीच पहला सेमीफाईनल मुकाबला खेला जाएगा। जिसे जीतने वाली टीम 20 दिसंबर को फाईनल मुकाबला खेलेगी।

शहीद रविकांत सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता, झारखंड को नौ विकेट से रौंद सेमीफाईनल में पहुंची दिल्ली

आज के मैच का उद्घाटन नगर के चेयरमैन प्रतिनिधि सुमित गुप्ता, डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी और डॉ. वीरेन्द्र राम ने संयुक्त रूप से किया। आगत अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई गई। झारखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन उसका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। झारखंड की टीम की 18 वें ओवर में महज 82 रन पर सिमट गई। झारखंड की तरफ से अभिशांत ने सर्वाधिक 27 रन की पारी खेली। दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुलशन ने तीन एवं कपिल और रोहित ने दो-दो विकेट चटकाए। 83 रन के लक्ष्य पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने सातवें ओवर में ही मात्र एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली की तरफ से दीपांश ने धुंआधार 19 गेंदों में 41 रन की पारी खेली जिसमें दो छक्के और छह चौके शामिल रहे। 

शहीद रविकांत सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता, झारखंड को नौ विकेट से रौंद सेमीफाईनल में पहुंची दिल्ली

आज के मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गेंदबाज गुलशन कुमार को दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें डुमरांव के कांत गारमेंट्स के प्रोपराईटर विवेककांत ने अपने हाथों दिया। विदित हो कि पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बिहार ने जीत दर्ज कर अपनी सेमी फाइनल में जगह बना ली थी। कल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज की विजेता दिल्ली और बिहार के बीच खेला जाना है।

शहीद रविकांत सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता, झारखंड को नौ विकेट से रौंद सेमीफाईनल में पहुंची दिल्ली

इस बार टूर्नामेंट के विजेता को दो लाख एक हजार और उप विजेता को 75 हजार की नगद राशि और टूर्नामेंट के बेस्ट परफॉर्मर को अपाचे बाइक उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी। मैच में कॉमेंटेटर के रूप में मनोज कुमार और अजितेश कुमार उपस्थित रहे। स्कोरर के रूप में चेतन रहे।मैच के दौरान नंद जी सिंह, दीनू सिंह, मनोज जायसवाल, अखिलेश केशरी, फुलन सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व हजारों दर्शक उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।