Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

सिकरौल पुलिस ने हत्या आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

एसपी शुभम आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को इटाढी गुमटी बक्सर से एक फरार हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकरौल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी रामएकबाल यादव के रूप में हुई है, जो बीते पांच माह से फरार चल रहा था।

सिकरौल पुलिस ने हत्या आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सिकरौल पुलिस ने हत्या आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

केटी न्यूज/नावानगर

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर पांच माह पूर्व मिश्रवलिया गांव में मुरारी यादव उर्फ मुरली यादव और रामाज्ञा यादव के परिजनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान मारपीट में 64 वर्षीय रामाज्ञा यादव को गंभीर चोटें आई थीं। घायलावस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

सिकरौल पुलिस ने हत्या आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

घटना के बाद मृतक की पत्नी ने सिकरौल थाना में आवेदन देकर रामएकबाल यादव, मुरली यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तभी से रामएकबाल यादव फरार चल रहा था। इस बीच पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य को गुप्त सूचना मिली कि फरार हत्या आरोपित रामएकबाल यादव अपने गांव से बक्सर की तरफ जा रहा है।

सिकरौल पुलिस ने हत्या आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सूचना मिलते ही एसपी के नेतृत्व में  सिकरौल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बक्सर स्थित इटाढी रेलवे फाटक से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सिकरौल थानाध्यक्ष रिकेश कुमार ने बताया कि हत्या के नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपितों की भी तलाश कर रही है।

सिकरौल पुलिस ने हत्या आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।