सिय-पिय मिलन महोत्सव, आश्रम परिसर बना रंगभूमि, नौ दिनों तक राम-कृष्ण लीलाओं से गूंजेगा बक्सर
नई बाजार स्थित श्री सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम सह श्री राम-जानकी मंदिर परिसर इन दिनों भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर है। सिय-पिय मिलन महोत्सव के लिए पूरे आश्रम को आकर्षक रंगभूमि का रूप दे दिया गया है। नौ दिवसीय यह महामहोत्सव मंगलवार से शुरू होगा और 26 नवंबर को राम कलेवा के साथ पूर्णाहुति होगी। सुबह से देर रात तक कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता से भरपूर कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी।

केटी न्यूज/बक्सर
नई बाजार स्थित श्री सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम सह श्री राम-जानकी मंदिर परिसर इन दिनों भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर है। सिय-पिय मिलन महोत्सव के लिए पूरे आश्रम को आकर्षक रंगभूमि का रूप दे दिया गया है। नौ दिवसीय यह महामहोत्सव मंगलवार से शुरू होगा और 26 नवंबर को राम कलेवा के साथ पूर्णाहुति होगी। सुबह से देर रात तक कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता से भरपूर कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी।
-- पहले दिन गौरीशंकर विवाह लीला से होगा आगाज़
उद्घाटन दिवस पर श्री गौरी-शंकर विवाह लीला का भव्य मंचन किया जाएगा, जिसके साथ रामलीला कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 19 नवंबर को अवतार प्रायोजन, 20 नवंबर को राम जन्म और बाल लीला का मंचन दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति कराएगा। महर्षि खाकी बाबा सरकार की सियदृपिय मिलन तिथि को लेकर 23 नवंबर का दिन विशेष रहेगा। दिन में पुष्प वाटिका प्रसंग तो रात में धनुष यज्ञ लीला का सजीव प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।25 नवंबर को परम प्रतीक्षित प्रसंग, जनकदुलारी माता सीता और प्रभु श्रीराम का पावन विवाह, विधिवत संपन्न कराया जाएगा।
-- इस बार आश्रम परिसर में ही होगा पूरा आयोजन
आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं आश्रम के महंत श्री राजाराम शरण जी महाराज ने बताया कि वर्षों बाद पहली बार महोत्सव पूरी तरह आश्रम परिसर में आयोजित हो रहा है। पहले कार्यक्रम खुले मैदान में आयोजित होता था। इस बार परिसर में ही पांच फुट ऊंचा और पचास फुट लंबा विशाल भव्य मंच बनाया गया है, जिस पर दिन में श्रीकृष्ण लीला व प्रवचन और रात में श्रीराम लीला का मंचन होगा।
आगंतुकों के भोजन की व्यवस्था पास स्थित आंख अस्पताल परिसर में तथा आवास की व्यवस्था आश्रम में ही की गई है। तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगभग 100 स्वयंसेवकों ने दिन-रात मेहनत कर सोमवार तक सभी कार्य पूरे कर लिए।
-- मलूक पीठाधीश्वर नौ दिनों तक सुनाएंगे श्रीराम कथा
महोत्सव की विशेष आकर्षण रहेगी प्रतिदिन श्रीराम कथा। दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक कथा वाचन होगा, जिसे श्रीधाम वृंदावन के श्री अग्रमलूक पीठाधीश्वर जगदगुरु श्री राजेंद्र देवाचार्य जी महाराज प्रस्तुत करेंगे। वे श्रीमद्भागवत एवं रामकथा के विख्यात वक्ता हैं, जिनकी आध्यात्मिक विद्वता देश-विदेश में प्रशंसित है। नौ दिनों तक उनका वचनामृत भक्तों को धर्म, भक्ति और मर्यादा के गूढ़ संदेशों से सराबोर करेगा।
आश्रम परिसर में भव्य सजावट, विशाल मंच, लीला मंचन और कथा प्रवाहकृसब मिलकर इस वर्ष के सिय-पिय मिलन महोत्सव को नगरवासियों के लिए विशेष और यादगार बनाने वाले हैं।
