एनएच 922 पर खड़ी डंपर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दो जख्मी
पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआंवन गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी डंपर से एक तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। घटना गुरूवार की है। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर
पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआंवन गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी डंपर से एक तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। घटना गुरूवार की है। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में एक की हालत नाजूक बनी हुई।

मृतक की पहचान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी 18 वर्षीय सागर कुमार राम, पिता, बीरेंद्र राम के रूप में हुई है। वहीं जख्मियों में हुलास टोला निवासी अमर कुमार यादव पिता चुन्नीलाल यादव व बनाही के मोहित कुमार के रूप में हुई है। अमर की हालत गंभीर बनी हुई है। रघुनाथपुर सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि मोहित को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

