सुहागरात के सपने टूटे: आठवें दिन ही दुल्हन गायब, प्रेमी संग फरार होने का आरोप

चौसा नगर पंचायत क्षेत्र के नरबतपुर में एक नवविवाहित दंपति की खुशियां शादी के महज आठ दिन बाद मातम में बदल गईं। जिस घर में कुछ दिन पहले तक शहनाइयों की गूंज थी, वहां अब दुल्हन के अचानक गायब होने और लाखों के जेवर-नकदी लेकर फरार होने की चर्चा जोरों पर है। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

सुहागरात के सपने टूटे: आठवें दिन ही दुल्हन गायब, प्रेमी संग फरार होने का आरोप

--जेवर-नकदी समेटकर रातोंरात हुई लापता, मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

केटी न्यूज/चौसा

चौसा नगर पंचायत क्षेत्र के नरबतपुर में एक नवविवाहित दंपति की खुशियां शादी के महज आठ दिन बाद मातम में बदल गईं। जिस घर में कुछ दिन पहले तक शहनाइयों की गूंज थी, वहां अब दुल्हन के अचानक गायब होने और लाखों के जेवर-नकदी लेकर फरार होने की चर्चा जोरों पर है। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।जानकारी के अनुसार नरबतपुर निवासी मिथिलेश कुमार यादव की शादी 8 मई को भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र स्थित लक्छु टोला निवासी सोनी कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद दुल्हन के घर आने पर परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खुशी कुछ ही दिनों की मेहमान साबित होगी।

पीड़ित पति मिथिलेश कुमार यादव ने मुफस्सिल थाने में दिए आवेदन में बताया है कि 17 मई की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सो गए थे। भीषण गर्मी के कारण वह छत पर जाकर सो गया। सुबह जब परिजन जागे तो नवविवाहिता कमरे से गायब थी। पहले तो परिवार वालों ने आसपास तलाश की, लेकिन जब काफी देर तक कोई सुराग नहीं मिला तो घर की तलाशी ली गई। इस दौरान पता चला कि घर में रखे करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और लगभग 45 हजार रुपये नगद भी गायब हैं।

परिजनों का आरोप है कि शादी से पहले से ही दुल्हन की एक युवक से लगातार मोबाइल पर बातचीत होती थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी युवक ने उसे अपने साथ भगा लिया। घटना के बाद परिवार सदमे में है, जबकि गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।मुफस्सिल थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नवविवाहिता और कथित प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है।