शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी से मजबूत होंगे संबंध, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को अभिभावकों के साथ साझा करना, नामांकन बढ़ाने पर जोर देना तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।

शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी से मजबूत होंगे संबंध, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

केटी न्यूज/नावानगर

क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को अभिभावकों के साथ साझा करना, नामांकन बढ़ाने पर जोर देना तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। मध्य विद्यालय सलसला, प्राथमिक विद्यालय मणियां सहित अन्य सरकारी स्कूलों में इस संगोष्ठी की विशेष झलक देखने को मिली। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बैठकर छात्रों की प्रगति रिपोर्ट साझा की और उनकी उपस्थिति, व्यवहार एवं सीखने के स्तर पर विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही कमजोर छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति बनाने पर भी जोर दिया गया। संगोष्ठी में अभिभावकों से सुझाव भी लिए गए, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और घर पर पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की अपील की।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठी से विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद बढ़ता है, जिससे बच्चों के शैक्षणिक और व्यवहारिक विकास में सकारात्मक बदलाव आता है। कुल मिलाकर यह संगोष्ठी बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।