दहेज प्रताड़ना व कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

दहेज प्रताड़ना व कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

केटी न्यूज/नावानगर 

सिकरौल थाना क्षेत्र के बाबूगंज इंग्लिश तथा बसमनपुर गांव से पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी अशोक सिंह व कंपाउंडर पांडेय है। सिकरौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने

बताया कि अशोक सिंह बाबूगंज इंग्लिश गांव से दहेज प्रताड़ना का आरोपी है। वहीं बसमनपुर के कंपाउंडर पांडेय भोजपुर जिला के शाहपुर थाना कांड में आरोपी था। जिसे गिरफ्तार करने के बाद भोजपुर जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जबकि दूसरे आरोपी को जेल भेज दिया गया है।