Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां
Keshav Times

गायघाट पंचायत आंगनबाड़ी केंद्रों का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

सिमरी प्रखंड अंतर्गत गायघाट पंचायत स्थित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

गायघाट पंचायत आंगनबाड़ी केंद्रों का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

-- बच्चों संग भोजन चखा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

केटी न्यूज/सिमरी

सिमरी प्रखंड अंतर्गत गायघाट पंचायत स्थित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में बीडीओ प्रशांत कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में पठन-पाठन कर रहे बच्चों से संवाद किया और उन्हें परोसे जा रहे तैयार भोजन का स्वयं स्वाद चखकर गुणवत्ता की जांच की।

गायघाट पंचायत आंगनबाड़ी केंद्रों का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

उन्होंने सेविकाओं व सहायिकाओं को निर्देश दिया कि बच्चों को मिलने वाला पोषण आहार निर्धारित मानकों के अनुरूप, स्वच्छ एवं समय पर उपलब्ध कराया जाए।बीडीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी गंभीरता से जांच की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गायघाट पंचायत आंगनबाड़ी केंद्रों का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान बिंद टोली उतरी भाग पंचायत गायघाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी अवलोकन किया गया, जहां सेविका पुष्पा कुमारी राणा एवं सहायिका इंदु देवी कार्यरत पाई गईं। इसके अलावा गायघाट दक्षिणी छोर अनुसूचित जाति टोला में सेविका वीणा शर्मा तथा बथान टोली गायघाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 188 सहित अन्य केंद्रों की भी जांच की गई।बीडीओ ने सभी आंगनबाड़ी कर्मियों को नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पोषण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।