Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

बालू को लेकर हुई छापेमारी तो ट्रक चालक नदी में कुदा

बालू को लेकर हुई छापेमारी तो ट्रक चालक नदी में कुदा

केटी न्यूज /आरा

जिले में अवैध खनन और ओवरलोड बालू लदे ट्रकों पर कार्रवाई के लिए खनन विभाग और पुलिस की टीम ने जब छापेमारी किया तो कोईलवर पुल पर ओवरलोड बालू लदे ट्रक चालक इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान एक ड्राइवर पुल से पुलिस से बचने के लिए छलांग लगा दिया। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य ड्राइवरों ने हंगामा शुरू कर दिया और आरोप लगाया की माइनिंग और पुलिस के द्वारा ड्राइवर को पुल से नीचे फेंक दिया गया।

बालू को लेकर हुई छापेमारी तो ट्रक चालक नदी में कुदा

ट्रक चालकों ने घटना के बाद कोइलवर पुल पर आरा पटना मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर घंटो हंगामा किया। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस मुख दर्शक बनी रही । इस दौरान ट्रक ड्राइवर के परिजन भी कोईलवर पूल पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है और किसी तरह से हालात पर काबू काबू करने की कोशिश में लगी हुई है। घटना के बाद कोइलवर पुल सहित कोईलवर इलाके में तनाव का माहौल है। लापता युवक पटना जिला के विक्रम थाना क्षेत्र के नगहर टोला गांव निवासी यमुना यादव का 33 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव है एवं वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।