शहर की नई कॉलोनियों में नाली-गली की समुचित व्यवस्था नहीं रोड पर बहता है पानी

शहर में नई-नई कॉलोनियों का विस्तार तेजी के साथ हो रहा है, उतनी तेजी के साथ उनका विकास नहीं हो रहा है। डुमरांव के विस्तारित क्षेत्र की स्थिति तो सबसे खराब है, वहीं शहर के भीतर जितनी नई कॉलोनी बसी हैं, उनका भी वही हाल है। ऐसा ही एक शहर के बीचोबीच से निकलता जंगलबाजार रोड है, जो राजगढ़ चौक से शुरू होकर खिरिया ब्रह्म, बाबा जंगलीनाथ रोड होते हुए नयाभोजपुर में जाकर फोरलेन से मिल जाता है। इस रोड में एक दर्जन से अधिक कॉलोनियां बन गई हैं, लेकिन विकास से कोसों दूर हैं। किसी में सड़क नहीं है, जिसमें सड़क है, उसमें नाली नहीं है।

शहर की नई कॉलोनियों में नाली-गली की समुचित व्यवस्था नहीं रोड पर बहता है पानी

केटी न्यूज/डुमरांव।  

 शहर में नई-नई कॉलोनियों का विस्तार तेजी के साथ हो रहा है, उतनी तेजी के साथ उनका विकास नहीं हो रहा है। डुमरांव के विस्तारित क्षेत्र की स्थिति तो सबसे खराब है, वहीं शहर के भीतर जितनी नई कॉलोनी बसी हैं, उनका भी वही हाल है। ऐसा ही एक शहर के बीचोबीच से निकलता जंगलबाजार रोड है, जो राजगढ़ चौक से शुरू होकर खिरिया ब्रह्म, बाबा जंगलीनाथ रोड होते हुए नयाभोजपुर में जाकर फोरलेन से मिल जाता है। इस रोड में एक दर्जन से अधिक कॉलोनियां बन गई हैं, लेकिन विकास से कोसों दूर हैं। किसी में सड़क नहीं है, जिसमें सड़क है, उसमें नाली नहीं है। जिस कॉलोनी के सड़क में नाली नहीं है, जिसस घरों से निकल पानी मोहल्ले से होते हुए जंगलबाजार रोड में फैलता जा रहा है। रोड पर पानी फैलने के कारण लोगों के आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 मिली जानकारी के अनुसार खिरिया ब्रह्मबाबा के पास पश्चिम दिशा में बसी कॉलोनियों का पानी मुख्य रोड जंगलबाजार में आकर गिर रहा है। लागातार पानी गिरने के कारण रास्ते में जलजमाव और कीचड़ की समस्या खड़ी हो गई है, जिससे आम जीवन प्रभावित हो गया है। कईबार तो उस कीचड़ में छोटे बच्चे गिर गए हैं, छोटे वाहन फंस गए हैं, बावजूद नप द्वारा इस समस्या के निदान के लिये कोई पहल नहीं किया गया है। मोहल्ले के शशी कुमार, राम कुमार, कन्हैया, सुरेश, रघुवर सहित अन्य का कहना है कि इसकी शिकायत नप के अधिकारियों के पास की गई है, इसके बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।