ट्रक चालकों में मचा हड़कंप, डुमरांव पुलिस ने 62 ट्रकों से वसूला 3 लाख 4 हजार का जुर्माना

स्थानीय पुलिस ने सोमवार की देर शाम नो एंट्री में घुसे 62 ट्रकों की जांच कर तीन लाख चार हजार रुपये का जुर्माना वसूलते हुए सख्त हिदायत दी हैं।

ट्रक चालकों में मचा हड़कंप, डुमरांव पुलिस ने 62 ट्रकों से वसूला 3 लाख 4 हजार का जुर्माना

- नो एंट्री में शहर से गुजर रहे थे ट्रक, पुलिस ने शुरू की जांच

केटी न्यूज/डुमरांव 

स्थानीय पुलिस ने सोमवार की देर शाम नो एंट्री में घुसे 62 ट्रकों की जांच कर तीन लाख चार हजार रुपये का जुर्माना वसूलते हुए सख्त हिदायत दी हैं। यह सभी ट्रक नो एंट्री के समयावधि के दौरान शहर के मुख्य सड़क से गुजर रहे थे। थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि शहर में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री लगाया गया हैं। जिसका समयावधि सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक निर्धारित हैं। देर शाम करीब नौ बजते ही ट्रकों का काफिला थाना के मुख्य गेट से गुजरते हुए देखा गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने इसकी जांच-पड़ताल कर 62 ट्रकों को रोककर नो एंट्री तोड़ने को लेकर बतौर जुर्माना के रूप में तीन लाख चार हजार की राशि वसूली की। साथ ही ट्रक चालकों को सख्त हिदायत दी गयी कि नो एंट्री के बाद अपने वाहनो का परिचालन करें। पुलिस की इस कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया।