Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

चौपाल में किसानों को दी गई कम लागत में बेहतर पैदावार के टिप्स

प्रखंड के केसठ एवं दसियांव गांव में शनिवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा, बक्सर द्वारा कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कम लागत में बेहतर पैदावार देने वाली नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्रदान करना और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराना था।

चौपाल में किसानों को दी गई कम लागत में बेहतर पैदावार के टिप्स

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड के केसठ एवं दसियांव गांव में शनिवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा, बक्सर द्वारा कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कम लागत में बेहतर पैदावार देने वाली नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्रदान करना और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराना था।

चौपाल में किसानों को दी गई कम लागत में बेहतर पैदावार के टिप्स

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक डॉ. प्रफुल कुमार ने बताया कि चौपाल के माध्यम से प्रखंड के सभी पंचायतों में कृषि विभाग की टीम ने दौरा कर किसानों के बीच कृषि, उद्यान, यंत्रीकरण, भूमि संरक्षण, मिट्टी जांच तथा पराली प्रबंधन जैसी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से धान कटाई के बाद खेत में बचे अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन पर जोर देते हुए किसानों से पराली न जलाने की अपील की।

किसान समन्वयक हरिश्चंद्र पासवान ने कहा कि किसान अपने-अपने पंचायतों में लगने वाले चौपाल में अवश्य पहुंचें, ताकि वे सरकारी योजनाओं एवं नई तकनीकों का प्रत्यक्ष लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि विभाग किसानों को समय-समय पर मार्गदर्शन दे रहा है, जिससे उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने में सहायता मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक जानकारी एवं तकनीकी सहायता के लिए किसान अपने पंचायत के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक या प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।मौके पर लेखपाल प्रफुल कुमार, किसान सलाहकार अमरेन्द्र प्रसाद, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।