Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए परिवहन विभाग की तैयारी, 120 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना

बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है। रोडवेज ने लोगों की सुविधा के लिए 120 से अधिक बसें चलाने का फैसला किया है।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए परिवहन विभाग की तैयारी, 120 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया।  कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है। रोडवेज ने लोगों की सुविधा के लिए 120 से अधिक बसें चलाने का फैसला किया है। बता दें कि नए रोडवेज डिपो के निर्माण के चलते पिछले दो महीने से बसों और एआरएम कार्यालय का संचालन रोडवेज वर्कशॉप से किया जा रहा है। फिलहाल, बसें पुराने डिपो पर ही रुकती हैं।

एआरएम कार्यालय के तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और जल्द ही डिपो भवन भी ध्वस्त किया जाएगा। हालांकि, कार्तिक पूर्णिमा के लिए परिवहन निगम ने कार्यदायी संस्था से 16 नवंबर तक पुराने डिपो को खाली न करने का आग्रह किया है, ताकि बस संचालन में कोई परेशानी न हो। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि जीराबस्ती वर्कशॉप से बसें चलाने में स्नान के दिन दिक्कत होती, इसलिए यह व्यवस्था की गई है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान से एक दिन पहले से 120 बसों के संचालन की योजना बनाई गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।