Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

अपराधी की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार, कट्टा व कारतूस बरामद

अपराधी की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार, कट्टा व कारतूस बरामद

- प्रेस वार्ता में एसपी ने दी जानकारी, गुप्त सूचना पर सोनवर्षा ओपी पुलिस को सोनवर्षा पिपराढ़ जाने वाली सड़क पर मिली सफलता

केटी न्यूज/बक्सर

अपराधी की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार, कट्टा व कारतूस बरामद

अपराधियों के खिलाफ बक्सर पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम अब रंग लाने लगी है। पुलिस की सक्रियता से न सिर्फ टॉप टेन में शामिल अपराधी पकड़े जा रहे है बल्कि अपराध की योजना बनाते नवोदित अपराधियों को भी पुलिस समय रहते पकड़ अपराधिक घटनाओं में पर लगाम लगा रही है।

अपराधी की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार, कट्टा व कारतूस बरामद

इसी कड़ी में सोनवर्षा ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर थानाक्षेत्र के सोनवर्षा पिपराढ़ पथ से अपराध की योजना बनाते दो अपराधियों को देशी कट्टा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।

अपराधी की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार, कट्टा व कारतूस बरामद

एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि सोनवर्षा पिपराढ़ पथ में दो अपराधी किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े है। उनके पास अवैध असलहे भी है। इस सूचना पर डुमरांव डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तत्काल छापेमारी करवाई गई। इस दौरान दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपराधी की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार, कट्टा व कारतूस बरामद

उनके पास से कट्टा व कारतूस भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पिपराढ़ के शिवजी राम के पुत्र सचिन कुमार व किशुन राम के पुत्र नीतीश कुमार शामिल है। एसपी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी से समय रहते एक बड़ी अपराधिक घटना को रोक दिया गया है।

अपराधी की योजना बनाते दो अपराधी गिरफ्तार, कट्टा व कारतूस बरामद

उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में डुमरांव डीएसपी के अलावे सोनवर्षा ओपी प्रभारी निशा रानी, डीआईयू प्रभारी युसूफ अंसारी समेत सोनवर्षा ओपी व डीआईयू की टीम शामिल थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।