बरात से लौट रही वाहन ब्रह्मपुर में हुई दुघर्टनाग्रस्त दोस्त व भांजी की दर्दनाक मौत, 9 घायल

बरात से लौट रही वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो गयी। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं नव लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुघर्टना के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी लोगों को रघुनाथपुर पीएचसी पहुंचा गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद दो लोंगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं चार लोगों को गंभीर हालत में बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पांच घालयों का इलाज रघुनाथपुर पीएचसी में चल रहा है।

बरात से लौट रही वाहन ब्रह्मपुर में हुई दुघर्टनाग्रस्त दोस्त व भांजी की दर्दनाक मौत, 9 घायल

केटी न्यूज/ बक्सर

बरात से लौट रही वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो गयी। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं नव लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुघर्टना के बाद स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी लोगों को रघुनाथपुर पीएचसी पहुंचा गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद दो लोंगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं चार लोगों को गंभीर हालत में बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पांच घालयों का इलाज रघुनाथपुर पीएचसी में चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांव में सन्ना पसर गया। जबकि शदी का महौल चित्कार से गमगीन हो गया। दुघर्टना ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र एनएच 922 पर रामगढ़ गांव के समीप हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चक्की थाना क्षेत्र के भरियार गांव निवासी संजय बिंद के पुत्र लव कुश बिंद का शादी आरा निवासी बंधु बिंद की बेटी रेणु कुमारी के साथ ब्रह्मपुर के इंदु मैरिज हॉल में संपन्न हुयी थी। जिसके बाद रात्रि कभी भी ग्यारह बजे  शादी के बाद लड़का पक्ष के लोगों ने अपने गांव भरियार लौट रहे थे। उसी दौरान अचानक रामगढ़ के पास स्कॉर्पियो गाड़ी आपस में टकरा गई। जिससे संतुलन खराब हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुघर्टना की अवाज आसपास के लोग पहुंच और इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही  ब्रह्मपुर थाने मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी। मृतकों की पहचान भरियार गांव निवासी मोनू बिंद 22 पिता कीनू बिंद के रूप में हुई। वहीं दुसरे मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के चारघाट निवासी सुमित बिना की पुत्री राधिका कुमारी के रूप में हुयी है। दुघर्टना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि एनएच 922 पर रामगढ़ के पास यह दुर्घटना हुयी है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर बक्सर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। दुघर्टना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।