Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

फ्लिपकार्ट के पैकेज गोदाम पर चोरी मामले में अज्ञात चोरों पर दर्ज हुआ एफआईआर

फ्लिपकार्ट के पैकेज गोदाम पर चोरी मामले में अज्ञात चोरों पर दर्ज हुआ एफआईआर

- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान मे  जुट गई है पुलिस फोटो

केटी न्यूज/डुमरांव

शनिवार की रात नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के भोजपुर डुमरांव पथ स्थित फ्लिपकार्ट के पैकेज हब में हुई भीषण चोरी मामले में एफआईआर दर्ज करा लिया गया है। पैकेज हब की प्रभारी कोमल वैष्णवी के बयान पर नया भोजपुर ओपी में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी के हार्ड डिस्क में मिले फोटो के आधार पर चोरों की

फ्लिपकार्ट के पैकेज गोदाम पर चोरी मामले में अज्ञात चोरों पर दर्ज हुआ एफआईआर

पहचान में जुट गई है। नया भोजपुर ओपी प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि चोरों की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्दी ही इस मामले का उद्भेदन कर लेगी। बता दें कि शनिवार की रात फ्लिपकार्ट के पैकेज हब के शटर काट चोरों ने तिजोरी से करीब 5 लाख रूपए चुरा लिए। चोरी के दौरान चोरों ने इस गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरा तथा अलार्म को भी तोड़ दिया था।

फ्लिपकार्ट के पैकेज गोदाम पर चोरी मामले में अज्ञात चोरों पर दर्ज हुआ एफआईआर

मुख्य सड़क के किनारे तथा एसडीपीओ आवास से महज 200 मीटर दूर हुई चोरी की इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया है। वही सूत्रों की मानें तो इस मामले में कंपनी के कर्मी और डिस्ट्रिब्यूटरों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।