बिहार दिवस पर डुमरांव में प्रतिभाओं का उत्सव, चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ तीन दिवसीय कार्यक्रम का शानदार आगाज

बिहार दिवस के पावन अवसर पर डुमरांव प्रखंड स्थित राज प्लस टू उच्च विद्यालय के कला एवं सांस्कृतिक भवन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम राकेश कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर “मेरे भारत के कंठहार” गीत की गूंज के बीच उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर उन्नत और उज्ज्वल बिहार के निर्माण का संकल्प लिया।

बिहार दिवस पर डुमरांव में प्रतिभाओं का उत्सव, चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ तीन दिवसीय कार्यक्रम का शानदार आगाज

__ राज प्लस टू उच्च विद्यालय में कला-संस्कृति की रंगीन छटा, वाद-विवाद, क्विज और कवि गोष्ठी से अगले दो दिन रहेंगे खास

केटी न्यूज/डुमरांव:

बिहार दिवस के पावन अवसर पर डुमरांव प्रखंड स्थित राज प्लस टू उच्च विद्यालय के कला एवं सांस्कृतिक भवन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम राकेश कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर “मेरे भारत के कंठहार” गीत की गूंज के बीच उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर उन्नत और उज्ज्वल बिहार के निर्माण का संकल्प लिया।विद्यालय परिसर में आयोजित इस आयोजन ने पहले ही दिन विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह का शानदार प्रदर्शन कर दिया।

कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुराग मिश्र ने संभाली, जिनके नेतृत्व में आयोजन सुव्यवस्थित और आकर्षक रूप से प्रारंभ हुआ।तीन दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत चित्रकला प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। बच्चों ने बिहार की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक मुद्दों और आधुनिक विकास जैसे विषयों को अपने चित्रों के माध्यम से जीवंत कर दिया, जिससे पूरा माहौल रंगों से सराबोर हो उठा।आयोजकों के अनुसार, आगामी 23 मार्च को वाद-विवाद, क्विज प्रतियोगिता एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा।

साथ ही अंतिम दिन रंगोली, मूर्तिकला और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समापन को यादगार बनाने की तैयारी है।कार्यक्रम को सफल बनाने में पल्लवी यादव, डॉ. संतोष ओझा, शैलेंद्र पांडे, निर्भय कुमार यादव, नवीन तिवारी, उत्सव कुमार, पूर्णानंद मिश्र, प्रदीप कुमार, रवि प्रभात, मुक्तेश्वर यादव सहित अन्य शिक्षकों एवं सहयोगियों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।बिहार दिवस के इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि उनमें राज्य के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक समृद्धि की झलक साफ देखने को मिली।