डीके कॉलेज में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत कर्मी नथुनी प्रसाद को दी गई श्रद्धांजलि

डुमरांव के डीके के चतुर्थवर्गीय कर्मी नथुनी प्रसाद का असामयिक निधन हो गया है। उनके निधन के बाद बुधवार को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय कार्यालय के समक्ष आयोजित इस शोक सभा में शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

डीके कॉलेज में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत  कर्मी नथुनी प्रसाद को दी गई श्रद्धांजलि

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के डीके के चतुर्थवर्गीय कर्मी नथुनी प्रसाद का असामयिक निधन हो गया है। उनके निधन के बाद बुधवार को दोपहर 12 बजे महाविद्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय कार्यालय के समक्ष आयोजित इस शोक सभा में शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।शोकसभा के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय नथुनी प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यनिष्ठ, सरल और मृदुभाषी स्वभाव के कारण सभी के प्रिय थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने इसे संस्थान के लिए अपूरणीय क्षति बताया।पूर्व प्राचार्य एवं कुलपति रहे  शिवशंकर सिंह ने उन्हें एक समर्पित कर्मी बताते हुए कहा कि नथुनी प्रसाद न केवल अपने कार्यों में दक्ष थे, बल्कि मानवीय मूल्यों के भी सच्चे संरक्षक थे। वहीं वर्तमान प्राचार्य डॉ. वीणा कुमारी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन से महाविद्यालय ने एक कर्मठ और ईमानदार सहयोगी को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

शोकसभा के उपरांत महाविद्यालय, पुस्तकालय एवं कार्यालय के सभी कार्यों को शेष दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य इस दुखद घड़ी में एकजुट नजर आए और स्वर्गीय नथुनी प्रसाद के योगदान को सदैव स्मरण रखने की बात कही।