Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दो महीने से वेतन का इंतजार, नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने थामी झाड़ू त्योहारों की मिठास में मिलावट घोलने वालों पर प्रशासन की नजर, दुकानों में छापेमारी ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग
Keshav Times

विश्व दिव्यांगता दिवस पर नगर भवन में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन

विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर बुधवार को बिहार शिक्षा परियोजना, बक्सर की ओर से नगर भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी बक्सर डॉ. विद्यानंद सिंह, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, अपर समाहर्त्ता अरुण कुमार सिंह एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विश्व दिव्यांगता दिवस पर नगर भवन में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन

विश्व दिव्यांगता दिवस पर नगर भवन में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन

-- दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा ने जीता सबका मन, जूता, टोपी, स्वेटर सहित प्रमाण पत्र वितरित

केटी न्यूज/बक्सर

विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर बुधवार को बिहार शिक्षा परियोजना, बक्सर की ओर से नगर भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी बक्सर डॉ. विद्यानंद सिंह, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, अपर समाहर्त्ता अरुण कुमार सिंह एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने इस पहल को समावेशी शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विश्व दिव्यांगता दिवस पर नगर भवन में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे दिव्यांग बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्वागत गान, समूह गान, एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गीत, समूह गीत, चित्रांकन प्रतियोगिता, निबंध लेखन-वाचन प्रतियोगिता सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने के लिए जलेबी दौड़, 100 मीटर दौड़, ट्राईसाइकिल दौड़, नीबू-चमच दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विश्व दिव्यांगता दिवस पर नगर भवन में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार स्वरूप जूता, टोपी, स्वेटर एवं अध्ययन-सामग्री प्रदान की गई। इसके साथ ही मंचन एवं प्रतियोगिताओं में शामिल बच्चों के साथ समावेशी शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा एवं गतिविधियों से जोड़ने हेतु ऐसे कार्यक्रम अत्यंत प्रेरक सिद्ध होते हैं।

विश्व दिव्यांगता दिवस पर नगर भवन में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन

इस पूरे आयोजन का संचालन जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रा. शिक्षा एवं समग्र शिक्षा) बक्सर की देखरेख में किया गया। समावेशी शिक्षा संगम के तहत जिले के सभी प्रखंडों के समावेशी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के विभिन्न पदाधिकारीकृजिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा, डीपीओ स्थापना एवं संगम प्रभारी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। दिव्यांग बच्चों के हौसले और प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाला यह आयोजन दिनभर चर्चा में रहा और उपस्थित लोगों ने इसे बक्सर जिले में समावेशी शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

विश्व दिव्यांगता दिवस पर नगर भवन में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।