Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

नई शिक्षा नीति में समावेशी शिक्षण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, देशभर के शिक्षाविद होंगे शामिल

तियरा स्थित प्रहलाद राय टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में 29 नवंबर को नई शिक्षा नीति 2020 के तहत समावेशी शिक्षण कार्यक्रम विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कॉलेज परिसर स्थित मल्टी परपज हॉल में होने वाले इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संस्थान के सचिव डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित हो रहे इस संगोष्ठी को लेकर कॉलेज प्रशासन उत्साहित है।

नई शिक्षा नीति में समावेशी शिक्षण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, देशभर के शिक्षाविद होंगे शामिल

केटी न्यूज/राजपुर

महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि शिक्षा जगत की नामचीन हस्तियां इसमें भाग लेंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के कुल सचिव प्रो. डॉ. आर. के. ठाकुर शामिल होंगे। इसके अलावा देशभर के कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगे।

संगोष्ठी में एनसीईआरटी, भुवनेश्वर के प्रो. डॉ. ऋषिकेश सेनापति, मणिपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के फिजिकल एजुकेशन विभाग के प्रो. डॉ. टी. इनाबोई सिंह, प्रो. डॉ. ज्ञान देवमणि त्रिपाठी, आर्यभट्ट कॉलेज यूनिवर्सिटी पटना की पूर्व डीन प्रो. डॉ. उषा सिन्हा तथा बीएन मंडल यूनिवर्सिटी मधेपुरा की प्रो. डॉ. मोहिनी कुमारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

नई शिक्षा नीति में समावेशी शिक्षण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, देशभर के शिक्षाविद होंगे शामिल

इसके अतिरिक्त सहरसा के आर.जे.एम. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मृगेंद्र कुमार, डीआईईटी सोनपुर के प्रवक्ता डॉ. जयप्रकाश सहित कई अन्य विषय विशेषज्ञ भी समावेशी शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों और संभावनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।कॉलेज प्रशासन का मानना है कि यह संगोष्ठी शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी और नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।