खाना बनाने में झुलसी बक्सर की महिला की ईलाज के दौरान आरा में मौत

खाना बनाने के दौराना झुलसी महिला की ईलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में बुधवार की रात मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया।

खाना बनाने में झुलसी बक्सर की महिला की ईलाज के दौरान आरा में मौत

केटी न्यूज/आरा/बक्सर

खाना बनाने के दौराना झुलसी महिला की ईलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में बुधवार की रात मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी गीता देवी 50 वर्ष के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार  27 नवंबर की सुबह गीता देवी रोज की तरह रसोई में खाना पका रही थीं। इसी दौरान गैस चूल्हे में अचानक आग की लपटें उठी और वे उससे घिर गईं। जब तक परिवार के सदस्य कुछ समझ पाते बुरी तरह झुलस चुकी थीं। ग्रामीणों की मदद से पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने आरा रेफर कर दिया। जहां बुधवार की रात मौत हो गयी।