Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

बिना मरीज जाम से बचने के लिए हूटर बजा रहा था एंबुलेंस चालक, डीएसपी ने जब्त किया वाहन

बिना वजह एंबुलेंस का हूूटर बजाना व लाईट जलाना एक एंबुलेंस चालक को महंगा पड़ गया है। डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने तत्काल इस पर कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को जब्त कर लिया। घटना रविवार को डुमरांव थाना के मुख्य गेट के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के उन्नाव का रहने वाला एक एंबुलेंस चालक दिल्ली से किसी का शव लेकर डुमरांव आया था। लौटने के दौरान वह बाजार में जाम से बचने के लिए इमरजेंसी लाइट व हूटर का सहारा ले रहा था।

बिना मरीज जाम से बचने के लिए हूटर बजा रहा था एंबुलेंस चालक, डीएसपी ने जब्त किया वाहन

- यूपी के उन्नाव का रहने वाला है एंबुलेंस चालक, दिल्ली से शव लेकर आया था डुमरांव

बिना मरीज जाम से बचने के लिए हूटर बजा रहा था एंबुलेंस चालक, डीएसपी ने जब्त किया वाहन

केटी न्यूूज/डुमरांव 

बिना मरीज जाम से बचने के लिए हूटर बजा रहा था एंबुलेंस चालक, डीएसपी ने जब्त किया वाहन

बिना वजह एंबुलेंस का हूूटर बजाना व लाईट जलाना एक एंबुलेंस चालक को महंगा पड़ गया है। डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने तत्काल इस पर कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को जब्त कर लिया। घटना रविवार को डुमरांव थाना के मुख्य गेट के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के उन्नाव का रहने वाला एक एंबुलेंस चालक दिल्ली से किसी का शव लेकर डुमरांव आया था। लौटने के दौरान वह बाजार में जाम से बचने के लिए इमरजेंसी लाइट व हूटर का सहारा ले रहा था।

बिना मरीज जाम से बचने के लिए हूटर बजा रहा था एंबुलेंस चालक, डीएसपी ने जब्त किया वाहन

संयोग से डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी उसके पीछे आ रहे थे। उन्होंने एंबुलेंस चालक को इमरजेंसी लाइट जलाते व हूटर बजाते देखा तो तत्काल अपने चालक को ओवरटेक करने को कहा। चालक थाना के पास एंबुलेंस से आगे आ उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद डीएसपी ने जब एंबुलेंस की पड़ताल की तो उसमें कोई मरीज नजर नहीं आया, तब उन्होंने चालक से पूछा कि वह किस इमरजेंसी मरीज को लेने जा रहा है। तब चालक बगले झांकने लगा।

बिना मरीज जाम से बचने के लिए हूटर बजा रहा था एंबुलेंस चालक, डीएसपी ने जब्त किया वाहन

डीएसपी के पूछताछ में चालक ने बताया कि वह दिल्ली से शव लेकर आया था तथा वापस जा रहा था। बाजार में जाम से बचने के लिए ही उसने हूटर व इमरजेंसी लाइट का सहारा लिया था। इसके बाद डीएसपी ने तत्काल उसके वाहन को जब्त कर जुर्माना के लिए परिवहन विभाग को सूचना दी। वही, उन्होंने चालक को फटकार लगाते हुए कहा कि बिना किसी मरीज क इमरजेंसी लाइट जलाना तथा हूटर बजाना गैरकानूनी है।

बिना मरीज जाम से बचने के लिए हूटर बजा रहा था एंबुलेंस चालक, डीएसपी ने जब्त किया वाहन

उन्होंने कहा कि एंबुलेंस चालकों के इसी हरकत के कारण अब लोग एंबुलेंस को साइड नहीं दे रहे है। जिस कारण कई बार मरीजों की जान भी गवानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि परिवहन नियम सभी के लिए बराबर है। डीएसपी के इस पहल का शहरवासियों ने स्वागत किया है और कहा है कि यदि पुलिस पदाधिकारी इसी तरह से संजीदा रहे तो वाहन चालकों की मनमानी नहीं चलेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।