Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

रेहिया में प्रशासनिक टीम पर हमला, बाल बाल बचे सीओ व पुलिस टीम, दो गिरफ्तार

एसडीओ के निर्देश पर जमीन की मापी करने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर व लाठी डंडे से हमला कर दिया। घटना में एक राजस्व कर्मी को गंभीर चोटें आई है।

रेहिया में प्रशासनिक टीम पर हमला, बाल बाल बचे सीओ व पुलिस टीम, दो गिरफ्तार

- एसडीओ के निर्देश पर जमीन की मापी करने गए थे सीओ व पुलिस टीम 

- ग्रामीणों ने ईंट पत्थर से किया हमला, राजस्वकर्मी को आई गंभीर चोटें, सीओ ने 16 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया एफआईआर 

अंचलाधिकारी पुलिस पर जान लेवा हमला सरपंच पति सहित दो गिरफ्तार 16 नामजद 25 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

रेहिया में प्रशासनिक टीम पर हमला, बाल बाल बचे सीओ व पुलिस टीम, दो गिरफ्तार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

रेहिया में प्रशासनिक टीम पर हमला, बाल बाल बचे सीओ व पुलिस टीम, दो गिरफ्तार

एसडीओ के निर्देश पर जमीन की मापी करने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर व लाठी डंडे से हमला कर दिया। घटना में एक राजस्व कर्मी को गंभीर चोटें आई है। जबकि डुमरांव सीओ शमन प्रकाश व कृष्णाब्रह्म पुलिस टीम को भाग कर ग्रामीणों से जान बचानी पड़ी।

रेहिया में प्रशासनिक टीम पर हमला, बाल बाल बचे सीओ व पुलिस टीम, दो गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही प्रशासनिक टीम पर हमले के आरोप में सरपंच पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वही, सीओ शमन प्रकाश के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाने में 16 नामजद तथा 25 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। घटना के बाद से रेहिया में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

रेहिया में प्रशासनिक टीम पर हमला, बाल बाल बचे सीओ व पुलिस टीम, दो गिरफ्तार

वही, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस घटना मे शामिल लोगों को चिन्हित करने तथा नामजदों की गिरफ्तारी की रणनीति में जुट गई है। जबकि ग्रामीण सूत्रों की मानें तो उक्त इलाके के अधिकतर लोग फरार हो गए है। वही, ग्रामीणों के हमले में जख्मी सोवा हल्का के राजस्वकर्मी सुजीत ठाकुर को गंभीर चोटें आई है। जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस ने सरपंच पति रामप्रवेश राम व नंदलाल राम नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

रेहिया में प्रशासनिक टीम पर हमला, बाल बाल बचे सीओ व पुलिस टीम, दो गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार रेहिया गांव में एक निजी जमीन पर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इस मामले में एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को दोहपर बाद सीओ शमन प्रकाश तथा कृष्णाब्रह्म थाने की टीम के अलावे कई अन्य कर्मी पहुंचे थे। जैसे ही प्रशासनिक टीम ने मापी शुरू करने का प्रयास किया कि अचानक ग्रामीण मब बना प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिए।

रेहिया में प्रशासनिक टीम पर हमला, बाल बाल बचे सीओ व पुलिस टीम, दो गिरफ्तार

इस दौरान बस्ती की महिलाएं भी पुलिस प्रशासन पर ईंट पत्थर चलाती नजर आई। इस हमले में राजस्वकर्मी के अलावे कई अन्य कर्मियों को भी आंशिक चोटें आई है। बाद में पहुंचे डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही, सीओ के बयान पर 16 नामजद और 25 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। 

रेहिया में प्रशासनिक टीम पर हमला, बाल बाल बचे सीओ व पुलिस टीम, दो गिरफ्तार

कहते है डीएसपी

रेहिया में जमीन की मापी करने गए डुमरांव सीओ तथा स्थानीय पुलिस पर हमला हुआ है। सीओ के बयान पर एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना स्थल से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासनिक टीम पर हमला करने वालों को जल्दी गिरफ्तार कर उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह गंभीर अपराध है। - अफाक अख्तर अंसारी, डीएसपी, डुमरांव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।