Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

विश्व हृदय दिवस पर मऊ में जागरूकता रैली और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

मऊ। जीवन रक्षा के लिए हृदय का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। बढ़ती उम्र, गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या के कारण हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। आजकल युवाओं में यह बीमारी तेजी से फैल रही है।

विश्व हृदय दिवस पर मऊ में जागरूकता रैली और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

केटी न्यूज़/ मऊ 

मऊ। जीवन रक्षा के लिए हृदय का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। बढ़ती उम्र, गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या के कारण हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। आजकल युवाओं में यह बीमारी तेजी से फैल रही है। देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल, फास्ट फूड का अधिक सेवन और मानसिक तनाव हृदय रोग के प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं। 

शारदानारायण हॉस्पिटल मऊ के डायरेक्टर और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने **विश्व हृदय दिवस** के अवसर पर रविवार को यह बात कही। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और सही दिनचर्या अपनाकर इस रोग से बचा जा सकता है। यह बातें उन्होंने हॉस्पिटल द्वारा आयोजित जागरूकता रैली और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कहीं।

मुंबई के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नागेंद्र देशपांडे ने भी कहा कि हृदय रोग तेजी से फैल रहा है और इसके प्रति लोगों को जागरूक होना जरूरी है। वहीं, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि योग और व्यायाम से हृदय रोग से बचाव किया जा सकता है। आर्थो सर्जन डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि हृदय रोग से बचने के लिए हड्डियों की समस्याओं पर भी ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि इन दोनों का आपस में गहरा संबंध है।

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर शारदानारायण हॉस्पिटल की ओर से डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में फातिमा चौराहा से गाजीपुर तिराहा तक जन-जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें शारदा नारायण नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों ने भी भाग लिया। इस दौरान आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 113 लोगों की शुगर, लिपिड प्रोफाइल, बीपी, एचबी और सांस की जांच की गई, और उन्हें दवाइयां दी गईं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।