Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

गहनों से भरा बैग यात्री को लौटा जीआरपी ने भरोसा रखा कायम

गहनों से भरा बैग यात्री को लौटा जीआरपी ने भरोसा रखा कायम

ट्रेन पर सवार होते समय छूट गया था महिला यात्री का बैग

केटी न्यूज/चंदौली

गहनों से भरा बैग यात्री को लौटा जीआरपी ने भरोसा रखा कायम

पुलिस का चेहरा अब बदलने लगा है। उसकी कार्यप्रणाली को देखते हुए लोगों का पुलिस पर भरोसा भी कायम हो रहा है। यात्रियों के भरोसे पर जीआरपी इस बार खरी उतरी है। राजकीय रेलवे पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लावारिस हाल में बरामद लाखों रुपये मूल्य के गहनों से भरा बैग के मालिक को खोजकर उसे बृहस्पतिवार को वापस कर दिया।

गहनों से भरा बैग यात्री को लौटा जीआरपी ने भरोसा रखा कायम

धानापुर इलाके की महिला का यह बैग था जो ट्रेन पर सवार होते समय छूट गया था। बैग में चार लाख रुपये मूल्य के गहने थे। जीआरपी के इस प्रयास की चर्चा हो रही है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर नियमित गश्त की जा रही है और सतर्कता बरती जा रही है।

गहनों से भरा बैग यात्री को लौटा जीआरपी ने भरोसा रखा कायम

इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जीआरपी टीम को गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर एक हैंडबैग लावारिश हाल में मिला। उसे खोलकर देखा तो उसमें बड़ी मात्रा में सोने चांदी के गहने और एक हजार रुपये नकद थे। बैग के संबंध में खेजबीन शुरू की गई तो पता चला कि बैग धानापुर थाना के सोनवली गांव निवासी कविता का है।

गहनों से भरा बैग यात्री को लौटा जीआरपी ने भरोसा रखा कायम

कविता बुधवार को पीडीडीयू नगर में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आई थी। बृहस्पतिवार को वह घर जाने के लिए ट्रेन पर सवार होने लगी और इसी क्रम में बैग स्टेशन पर ही छूट गया। इसके बाद महिला को सूचना देकर थाने पर बुलाया गया। यहां महिला को गहने और रुपये से भरा बैग सही सलामत सौंप दिया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।