नुआंव पुलिया पर तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना-बक्सर एनएच 922 पर स्थित नुआंव पुलिया के समीप रविवार की शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि पीछे से तेज गति से आ रही एक एम्बुलेंस ने आगे चल रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।

नुआंव पुलिया पर तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना-बक्सर एनएच 922 पर स्थित नुआंव पुलिया के समीप रविवार की शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि पीछे से तेज गति से आ रही एक एम्बुलेंस ने आगे चल रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।घायल की पहचान नुआंव गांव निवासी अनिल ठाकुर (लगभग 50 वर्ष) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार अनिल ठाकुर अपने गांव से कृष्णाब्रह्म बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बक्सर की तरफ जा रही एम्बुलेंस ने नुआंव पुलिया के पास उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए आरा भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने एनएच पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।