युवाओं को संगठन विस्तार का मंत्र देकर गए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष के डुमरांव आगमन को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए भोजपुर कोठी (महाराजा कोठी) के समीप बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता जुटे और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

युवाओं को संगठन विस्तार का मंत्र देकर गए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

केटी न्यूज/डुमरांव

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष के डुमरांव आगमन को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के लिए भोजपुर कोठी (महाराजा कोठी) के समीप बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता जुटे और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को संगठन ने युवा शक्ति के प्रदर्शन और संगठनात्मक मजबूती के अवसर के रूप में देखा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़ने, संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और युवा मोर्चा इस दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा युवाओं को सकारात्मक राजनीति से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग की ऊर्जा और समर्पण से संगठन को नई गति मिलती है और यही शक्ति भविष्य के नेतृत्व का आधार बनती है।इस अवसर पर भाजयुमो नगर महामंत्री अभिषेक रंजन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का डुमरांव आगमन स्थानीय कार्यकर्ताओं के लिए नई प्रेरणा लेकर आया है।

उनके मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं में जनसेवा के प्रति उत्साह बढ़ेगा।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मौके पर रोहित सिंह, सौरभ तिवारी, संटू मित्रा, राहुल सूर्यवंशी, सोनल तिवारी, विशाल कुमार सहित भाजपा एवं भाजयुमो के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, युवा सहभागिता और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।