Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान
Keshav Times

महिलाओं व युवाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घर-घर जाए बीएलओ - डीएम

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शनिवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के विशेष कैंप के मद्देनजर डुमरांव एवं ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।

महिलाओं व युवाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घर-घर जाए बीएलओ - डीएम

- डीएम ने किया डुमरांव व ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कैंप का निरीक्षण, लापरवाह बीएलओ को दी चेतावनी

- प्रतापसागर आंगनबाड़ी में नहीं मिले एक भी बच्चें, सेविका से शो-कॉज

केटी न्यूज/डुमरांव

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शनिवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के विशेष कैंप के मद्देनजर डुमरांव एवं ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डुमरांव विधानसभा अंतर्गत मध्य विद्यालय चिलहरी में स्थित मतदान केंद्र संख्या 1, 2, 3 मध्य विद्यालय प्रताप सागर के मतदान केंद्र संख्या 6, 7 मध्य विद्यालय नया भोजपुर के मतदान केंद्र संख्या 22, 23, 24 प्राथमिक विद्यालय ढेंका के मतदान केंद्र संख्या 47 प्राथमिक विद्यालय कुटी डेरा 44, 45 ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय ढकाईच का निरीक्षण किया गया।

महिलाओं व युवाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घर-घर जाए बीएलओ - डीएम

महिलाओं व 17 वर्ष के उपर के युवाओं का मतदाता सूची में जोड़े नाम

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण को पारदर्शी बनाने तथा अधिक से अधिक महिला व युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए घर-घर जाकर महिलाओं तथा 17 वर्ष के ऊपर के युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में आवेदन कराने के लिए उन्हें प्रेरित करते हुए उनसे आवेदन प्राप्त कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़े। डीएम ने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर कारवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग का महत्वपूर्ण कार्य, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महिलाओं व युवाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घर-घर जाए बीएलओ - डीएम

लापरवाह बीएलओ को लगाई फटकार, काटा एक दिन का वेतन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि एक आंगनबाड़ी सेविका जो बीएलओ है, उनका कार्य असंतोषजनक है, इस पर डीएम ने उसे फटकार लगाई तथा कार्यसंस्कृति में अविलंब सुधार लाने का निर्देश दिया। डीएम ने उक्त सेविका का एक दिन का मानदेय कटौती करने का निर्देश भी दिया, साथ ही निर्देश दिया कि दिए गए दायित्वों का पूरे मनोयोग से निर्वाहन करें ऐसा नहीं करने पर डीएम ने कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। डीएम के इस तेवर के बाद संबंधित सेविका की मुश्किलें बढ़ गई है।

महिलाओं व युवाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घर-घर जाए बीएलओ - डीएम

डीएम के निरीक्षण में आंगनबाड़ी केन्द्र में नहीं मिले एक भी बच्चें

चिलहरी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कैंप के निरीक्षण के बाद डीएम प्रतापसागर बिचली टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 36 का निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र खुला था, लेकिन केंद्र में एक भी बच्चे उपस्थित नहीं पाए गए। डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही बताया और आंगनबाड़ी सेविका शनिचरी देवी से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। डीएम ने सेविका से कार्यसंस्कृति में सुधार लाने को कहा। वही, उन्होंने मातहतों से आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर इस बात की तस्दीक करने को कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन आईसीडीएस के मानकों पर हो रहा है कि नहीं।  

इस दौरान डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता डुमरांव, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।