Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बीपीएसी की 69 वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, पूरे दिन केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे आलाधिकारी

बीपीएसी की 69 वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, पूरे दिन केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे आलाधिकारी

- बक्सर के कुल 9 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई थी परीक्षा

- शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न होने से प्रशासन ने ली राहत की सांस

केटी न्यूज/बक्सर 

शनिवार को बिहार लोक सेवा द्वारा आहूत 69 वीं संयुक्तव प्रवेश परीक्षा बक्सर के सभी नौ परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। सभी केन्द्रों पर आयोग द्वारा जारी किए गए गाइड लाइन का पालन कराया गया तथा परीक्षार्थियों को किसी तरह के इलेक्ट्रानिक डिवाइस, कैलकुलेट आदि ले जाने की छूट नहीं थी। परीक्षा केन्द्रो के बाहर सघन तलाशी अभियान के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा था। वही डीएम अंशुल अग्रवाल व

बीपीएसी की 69 वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, पूरे दिन केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे आलाधिकारी

एसपी मनीष कुमार खुद विधि व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। डीएम एसपी ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारियों ने नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बक्सर, एमपी उच्च विद्यालय रामरेखा घाट बक्सर एवं एमवी कॉलेज चरित्रवन बक्सर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया एवं वहां प्रतिनियुक्त केंद्राधीक्षक एवं दंडाधिकारियों को आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन कराने का निर्देश दिया।

बीपीएसी की 69 वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, पूरे दिन केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे आलाधिकारी

जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार नौ परीक्षा केंद्रों पर कुल परीक्षार्थियों की संख्या 5460 थी। जिसमें 3928 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1532 परीक्षार्थियों ने विभिन्न कारणों से परीक्षा छोड़ दी है। जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा होने की जानकारी दी गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सख्त व्यवस्था थी। जिस कारण किसी केन्द्र से नकल के आरोप में परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुए है। बीपीएससी परीक्षा संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वही परीक्षा संपन्न होने के बाद बक्सर में कुछ देर के लिए टैªफिक व्यवस्था चरमरा गई थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।