Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह
Keshav Times

प्लस टू उच्च विद्यालय मानिकपुर व खरहना में शिविर लगा छात्रों को दी गई जानकारी

राजपुर प्रखंड के कैथरकला पंचायत अंतर्गत प्लस 2 उच्च विद्यालय मानिकपुर, खरहना पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय खरहना में शिविर लगा छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल के अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

प्लस टू उच्च विद्यालय मानिकपुर व खरहना में शिविर लगा छात्रों को दी गई जानकारी

प्लस टू उच्च विद्यालय मानिकपुर व खरहना में शिविर लगा छात्रों को दी गई जानकारी

- जिला निबंधन परामर्श केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित किया गया था कार्यक्रम, छात्रों से भरवाए गए फार्म

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर प्रखंड के कैथरकला पंचायत अंतर्गत प्लस 2 उच्च विद्यालय मानिकपुर, खरहना पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय खरहना में शिविर लगा छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल के अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

प्लस टू उच्च विद्यालय मानिकपुर व खरहना में शिविर लगा छात्रों को दी गई जानकारी

आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल के अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पांच आवेदन, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 13 आवेदन एवं कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 65 आवेदन प्राप्त हुए। उक्त कार्यक्रम के दौरान योजना का लाभ प्राप्त करने की अहर्ताएं एवं शर्त पर भी छात्रों के बीच चर्चा की गई तथा उन्हें योजनाओं से अवगत कराया गया।

प्लस टू उच्च विद्यालय मानिकपुर व खरहना में शिविर लगा छात्रों को दी गई जानकारी

इस शिविर में छात्रों को बताया गया कि राज्य सरकार के कुशल युवा कार्यक्रम अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार के लिए हुनरमंद बनाया जा रहा है। वहीं, किशोरों को भी कई तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे है, जिसका लाभ उठा वे अपने पैर पर खड़े हो सकते है। आयोजकों द्वारा युवाओं को सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई तथा समय रहते इसका लाभ उठाने की अपील छात्र-छात्राओं से की गई।

प्लस टू उच्च विद्यालय मानिकपुर व खरहना में शिविर लगा छात्रों को दी गई जानकारी

उक्त शिविर में विद्यार्थी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षकगण, सन्नी कुमार एवं शम्भू नाथ चौबे, सिंगल विंडो ऑपरेटर जिला निबंधन परामर्श केंद्र बक्सर, पंचायती राज प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे।

प्लस टू उच्च विद्यालय मानिकपुर व खरहना में शिविर लगा छात्रों को दी गई जानकारी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।