Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

केसठ बाजार में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब, अपराधी बेखौफ

प्रखंड मुख्यालय स्थित केसठ बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे के खराब होने से अपराधियों और शराब तस्करों में भय कम हो गया है। इससे पहले सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपराधियों की पहचान करना और अपराध की घटनाओं को सुलझाना आसान हो जाता था।

केसठ बाजार में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब, अपराधी बेखौफ

केसठ बाजार में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब, अपराधी बेखौफ

- लोगों ने जनप्रतिनिधियों से कि कैमरों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग

केसठ बाजार में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब, अपराधी बेखौफ

केटी न्यूज/केसठ

केसठ बाजार में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब, अपराधी बेखौफ

प्रखंड मुख्यालय स्थित केसठ बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे के खराब होने से अपराधियों और शराब तस्करों में भय कम हो गया है। इससे पहले सीसीटीवी कैमरे की मदद से अपराधियों की पहचान करना और अपराध की घटनाओं को सुलझाना आसान हो जाता था। अब ग्रामीणों और समाजसेवियों ने सीसीटीवी कैमरे की मरम्मत कराने की मांग की है। ताकि अपराध और अपराधियों पर निगरानी रखी जा सके। बताया जाता है

केसठ बाजार में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब, अपराधी बेखौफ

कि प्रखंड के केसठ नया बजार में अपराध और अपराधियों पर नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे मेंटेनेंस के बिना खराब पड़े हैं। लोगों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा अपराध होने के बाद अपराधी की पहचान और सीसीटीवी के माध्यम से अनुसंधान सही दिशा में हो पाता है। साथ ही, अपराध होने से पहले की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जाती है। सीसीटीवी के खौफ से अपराधियों के भी हौसले में कमी आती है। अपराधी व उचक्के भी इस बात से डरते हैं

केसठ बाजार में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब, अपराधी बेखौफ

कि अगर किसी घटना को वह अंजाम देंगे तो, सीसीटीवी कैमरे के जरिए वह पकड़े जा सकते है। अधिकतर मामलों में सीसीटीवी के द्वारा ही घटना को सुलझाने में प्रशासन को आसानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि बजार में सीसीटीवी कैमरा लगने से अपराधियों व शराब तस्करों में भी भय व्याप्त था। लेकिन, केसठ में 15वीं वित्त से दो सीसीटीवी कैमरा 29 सितंबर, 2022 में लगाएं गए थे।

केसठ बाजार में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब, अपराधी बेखौफ

जो लगने के कुछ माह बाद से ही खराब पड़े है। जिससे बजार में शाम ढलने ही शराब विक्रेता आसानी से शराब बिक्री करते है। वहीं कुछ दिनों पूर्व केसठ में चोरी की घटनाएं भी हुई थी। बाजार के प्रबुद्धजनों व समाजसेवियों ने जनप्रतिनिधियों से सीसीटीवी कैमराें की मरम्मती कराने की मांग की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।