Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

बंद मकान से चार लाख के आभूषण, लैपटॉप और नकद चोरी

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव में रेल कर्मचारी रामचंद्र सिंह चौहान के बंद पड़े मकान से चोरों ने करीब चार लाख रुपये के आभूषण, एक लैपटॉप और सात हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

बंद मकान से चार लाख के आभूषण, लैपटॉप और नकद चोरी

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव में रेल कर्मचारी रामचंद्र सिंह चौहान के बंद पड़े मकान से चोरों ने करीब चार लाख रुपये के आभूषण, एक लैपटॉप और सात हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर भुक्तभोगी ने अलीनगर थाने में शिकायत की।

रामचंद्र सिंह चौहान बिहार के जपला में रेलवे में काम करते हैं। वे करीब आठ दिन पहले अमोघपुर से जपला चले गए थे। इसी दौरान उनके पड़ोसियों ने देखा कि घर का दरवाजा खुला है। उन्होंने डोर बेल बजाई, लेकिन जब कोई बाहर नहीं आया, तो उन्होंने रामचंद्र को मोबाइल पर कॉल किया। रामचंद्र ने उन्हें बताया कि वह ड्यूटी पर हैं। जब उन्हें चोरी की जानकारी मिली, तो वह जपला से अमोघपुर वापस आए।

वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं और घर का सामान बिखरा हुआ है। कई चीजें गायब थीं। उन्होंने इस पर 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। रामचंद्र ने अलीनगर थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। भुक्तभोगी के अनुसार, उनके घर से चार लाख रुपये के आभूषण, एक लैपटॉप और सात हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।