Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

स्मार्ट प्रीपेड मीटर शिकायत शिविर में उपभोक्ताओं ने बताई अपनी समस्याएं

बिक्रमगंज में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के तहत सभी शाखाओं में विद्युत विपत्र सुधार एवं स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए शिविर आयोजित किया गया।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर शिकायत शिविर में उपभोक्ताओं ने बताई अपनी समस्याएं

केटी न्यूज/ बिक्रमगंज 

बिक्रमगंज में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के तहत सभी शाखाओं में विद्युत विपत्र सुधार एवं स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से गलत रीडिंग, एकमुश्त रीडिंग, गलत औसत, खराब मीटर और अन्य कारणों से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गईं।

सहायक विद्युत अभियंता राज कुमार ने बताया कि कई उपभोक्ताओं का बिजली बिल मौके पर ही सुधार दिया गया। जिन उपभोक्ताओं के विपत्र में तत्काल सुधार संभव नहीं था, उनके आवेदन पत्र लिए गए, जिन्हें सात कार्य दिवसों में सुधारित किया जाएगा।

शिविर के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसमें उन्हें बताया गया कि स्मार्ट मीटर और सामान्य मीटर में कोई अंतर नहीं है, और उन्हें किसी भी भ्रांति का शिकार नहीं होना चाहिए।

अभियंता ने बताया कि कंपनी के मुख्यालय के निर्देशानुसार, हर मंगलवार और शुक्रवार को शाखा एवं अवर प्रमंडल में अधिकारी उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे। इस शिविर में जेई दिनारा विकास कुमार, जेई संझौली प्रमुदित रक्त पटेल, जेई बिक्रमगंज नवदीप गोयल, जेई सूर्यपुरा आनंद कुमार, जेई दावथ अर्जुन कुमार, अविनाश कुमार, आदिल खान समेत अन्य मानव बल भी मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।