केसठ में भाकपा-माले ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन

प्रखंड क्षेत्र के नया बाजार केसठ में रविवार को भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र-युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जमकर नारेबाजी की और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा-माले के प्रखंड सचिव ललन प्रसाद ने कहा कि सरकार ने युवाओं और छात्रों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज बेरोजगार युवा अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।

केसठ में भाकपा-माले ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन

केटी न्यूज/केसठ ।

 प्रखंड क्षेत्र के नया बाजार केसठ में रविवार को भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र-युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जमकर नारेबाजी की और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा-माले के प्रखंड सचिव ललन प्रसाद ने कहा कि सरकार ने युवाओं और छात्रों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज बेरोजगार युवा अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 8 तारीख को अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए छात्रों को बिना शर्त रिहा किया जाए तथा 5 हजार अज्ञात छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों की बहाली प्रक्रिया फिर से शुरू कर नियुक्ति देने की मांग भी की गई।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को युवा विरोधी बताते हुए कहा कि लाठी और मुकदमों के बल पर युवाओं की आवाज नहीं दबाई जा सकती। मौके पर रेखा देवी, जय बहादुर बारी, हीरालाल पासवान, रामाश्रय पासवान, जवाहिर सिंह, कुतुबुद्दीन खान, सिंघासन मुसहर, गिर्दिक महतो, बीरेंद्र कवि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।