बड़का गांव में मिला महिला के हाथ व पैर के कटे हिस्सें, जांच में जुटी पुलिस

बड़का गांव में मिला महिला के हाथ व पैर के कटे हिस्सें, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/ बक्सर

औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़का गांव में गुरूवार को एक महिला के हाथ व पैर का हिस्सा अलग-अलग जगहों से मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल औद्योगिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला के हाथ के पंजे का हिस्सा मिर्च के एक खेत से जबकि धड़ से नीचे का हिस्सा बाजार के पास से मिला। पहले तो लगा कि महिला को टुकड़े टुकड़े कर मौत के घाट उतारा गया है।

लेकिन काफी खोजबीन के बाद शरीर के अन्य हिस्सें नहीं मिले। वही आस पास के थानों में भी किसी महिला के गुमशुदगी का मामला दर्जन नहीं होने से पुलिस इस बात का अनुमान लगा रही है कि गंगा किनारे किसी बर्द्ध जली लाश के टुकड़ों को कुत्तों द्वारा लाया गया होगा। बहरहाल पुलिस इसके जांच में जुट गई है। औद्योगिक थाने के थानाध्यक्ष मुकेश ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी जांच की जा रही है। वही बड़का गांव तथा आस पास के क्षेत्रों में पूरे दिन इस घटना की चर्चा होते रही। लोग कई तरह की बातें कर रहे थे।