Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

ददन पहलवान चलाएगें 'सिलाई मशीन',आनंद मिश्रा खिलाएगें 'सेब'

शुक्रवार को बक्सर संसदीय सीट के लिए होने वाले चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन कुल वैध 15 अभ्यर्थियों में से मात्र एक उम्मीदवार द्वारा लड़ाई के मैदान से हटने का एलान किया गया।

ददन पहलवान चलाएगें 'सिलाई मशीन',आनंद मिश्रा खिलाएगें 'सेब'
Buxer Loksabha Seat

केटी न्यूज़/बक्सर

शुक्रवार को बक्सर संसदीय सीट के लिए होने वाले चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन कुल वैध 15 अभ्यर्थियों में से मात्र एक उम्मीदवार द्वारा लड़ाई के मैदान से हटने का एलान किया गया।18 वीं लोकसभा आम निर्वाचन के 7 वें एवं अंतिम चरण में बक्सर संसदीय सीट के लिए होने वाले चुनावी अखाड़े में कुल 14 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।बक्सर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 7 मई से 14 मई तक नामांकन दाखिल किए गए थे।जिसमें कुल 27 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए थे,लेकिन 15 मई को हुई संवीक्षा में 15 अभ्यर्थियों का नामांकन वैध पाया गया था।जबकि 12 दावेदारों के नामांकन-पत्र खारिज हो गए थे।

ददन पहलवान चलाएगें 'सिलाई मशीन',आनंद मिश्रा खिलाएगें 'सेब'

नाम वापसी की अवधि खत्म होने के तुरंत बाद चुनावी मैदान में बचे शेष 14 प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन भी कर दिया गया।नामांकन से संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी होने एवं चुनाव चिन्ह के आवंटन के साथ ही उम्मीदवारों को प्रचार के लिए हरी झंडी मिल गई है।इस सीट के लिए 1 जून को मतदान और 4 जून को मतगणना कराई जाएगी।

ददन पहलवान चलाएगें 'सिलाई मशीन',आनंद मिश्रा खिलाएगें 'सेब'

जारी की गई उम्मीदवारों की सूची

निर्वाची पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। जिसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य राजनीतिक दलों भाजपा, राजद व बसपा के अलावा रजिस्ट्रीकृत्त राजनीतिक दलों बहुजन मुक्ति पार्टी व जागरूक जनता पार्टी के उम्मीदवार शामिल हैं।इन 5 पार्टियों के अलावा 9 निर्दलीय प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

ददन पहलवान चलाएगें 'सिलाई मशीन',आनंद मिश्रा खिलाएगें 'सेब'

अभ्यर्थियों का नाम राजनीतिक पार्टी प्रतीक चिन्ह

अनिल कुमार    बहुजन समाज पार्टी हाथी
मिथलेश कुमार तिवारी भारतीय जनता पार्टी कमल
सुधाकर सिंह राष्ट्रीय जनता दल लालटेन
राजू सिंह    बहुजन मुक्ति पार्टी चारपाई
हेमलता जागरूक जनता पार्टी फुटबाल
अखिलेश कुमार पांडेय निर्दलीय त्रिभुज
आनन्द मिश्र   निर्दलीय सेब
आनन्द मिश्रा   निर्दलीय कैंची
ददन यादव  निर्दलीय सिलाई की मशीन
निरंजन कुमार राय निर्दलीय एअर कंडीश्नर
भगवान सिंह यादव निर्दलीय अलमारी
राम स्वरूप चौहान निर्दलीय पानी का जहाज़
सुधाकर मिश्रा    निर्दलीय मोतियों का हार
सुनील कुमार दुबे निर्दलीय बल्ला

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।