जिला परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला पंचायत विकास योजना तैयार करने तथा षष्टम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसित योजनाओं को ई-पंचायत पोर्टल पर प्रविष्टि के अनुमोदन को लेकर जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष ने की।

जिला परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन

__ सदस्यों से 2026-27 की योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

केटी न्यूज/बक्सर। 

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला पंचायत विकास योजना तैयार करने तथा षष्टम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसित योजनाओं को ई-पंचायत पोर्टल पर प्रविष्टि के अनुमोदन को लेकर जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष ने की।बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला परिषद सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत अनुशंसित योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। सदस्यों से कहा गया कि क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं और जनहित से जुड़ी योजनाओं को सूची में शामिल किया जाए, ताकि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा सके।

बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण सड़कों, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। सदस्यों ने इन समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।इसके अलावा जिला परिषद के माध्यम से संचालित की गई लाइब्रेरी का मुद्दा भी बैठक में उठा। सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में उनकी अनुशंसा के बिना लाइब्रेरी का कार्य कराया गया है। इसको लेकर सदस्यों ने संबंधित कार्य की निविदा प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने तथा विद्यालयों में सार्वजनिक पुस्तकालय स्थापित किए जाने की उपयुक्तता की जांच कराने की मांग की।बैठक में जिला परिषद की विकास योजनाओं को पारदर्शी तरीके से संचालित करने और जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा के आधार पर क्षेत्रीय जरूरतों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।