Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक पर नौकरी के नाम पर लगा ठगी का आरोप

सदर अस्पताल के एसएनसीयू में वार्ड बाॅय के तौर पर नौकरी देने के नाम पर ठगी का आरोप उपाधीक्षक डाॅ. संजय कुमार पर लगा है। पीड़ित ने सिविल कोर्ट के प्रसिद्ध अधिवक्ता गणेश ठाकुर के माध्यम से वकालतन नोटिस भेजा है।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक पर नौकरी के नाम पर लगा ठगी का आरोप

नौकरी के लिए पैसा देने वाले युवक ने अधिवक्ता के माध्यम से भेजा उपाधीक्षक को वकालतन नोटिस

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक पर नौकरी के नाम पर लगा ठगी का आरोप

केटी न्यूज/बक्सर

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक पर नौकरी के नाम पर लगा ठगी का आरोप

सदर अस्पताल के एसएनसीयू में वार्ड बाॅय के तौर पर नौकरी देने के नाम पर ठगी का आरोप उपाधीक्षक डाॅ. संजय कुमार पर लगा है। पीड़ित ने सिविल कोर्ट के प्रसिद्ध अधिवक्ता गणेश ठाकुर के माध्यम से वकालतन नोटिस भेजा है। भेजे नोटिस में इस बात का जिक्र औद्योगिक थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी शिवशंकर सिंह ने एसएनसीयू में वार्ड बाॅय की नौकरी के लिए आवेदन दिया था। इस पद पर चयन हेतू शिवशंकर सिंह यादव से पचास हजार रूपये चेंबर में बुलाकर उपाधीक्षक ने लिया था। यह राशि 23 अक्टूबर 2023 को ली गई थी। डाॅ़ संजय सिंह ने आश्वस्त किया था कि उसी का चयन होगा। चयनीत होने के बाद एक लाख रूपये की डिमांड की जाने लगी। जब शिवशंकर ने पैसा देने से मना कर दिया। तब उसकी जगह 2 नवंबर 2023 को दूसरे अभ्यर्थी का चयन कर लिया गया। शिवशंकर ने अपने पैसे की मांग करने लगे। डाॅ. संजय कुमार के मोबादल नंबर-9835212934 पर फोन किया था। फोन पर डाॅ. संजय कुमार ने जमकर गाली-गलौज किया था।

घर से उठवा लेने की धमकी भी दिया था।  जिसका आॅडियों रिकार्डिंग भी है। भेजे नोटिस में अधिवक्ता गणेश ठाकुर का कहना है कि जिस-जिस तिथि को शिवशंकर सिंह यादव उपाधीक्षक संजय कुमार के चेंबर में गए है। उस-उस दिन का सीसीटीवी कैमरा देखा जाए। इससे पूरी स्थिति स्पष्ट जाएगी। नोटिस में इस बात की उल्लेख है कि यदि पंद्रह दिनों के अंदर राशि नहीं लौटते है। तब उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक संजय कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।