Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

राज हाइस्कूल में मनायी गयी देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती

स्थानीय राज हाइस्कूल परिसर में मंगलवार को देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी। इस दौरान शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने देश रत्न के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके यादों को ताजा किया। इस दौरान जयंती समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक अनुराग कुमार मिश्रा ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति के पद पर डॉ राजेंद्र प्रसाद आसीन हुए थे।

राज हाइस्कूल में मनायी गयी देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती

केटी न्यूज/डुमरांव 

स्थानीय राज हाइस्कूल परिसर में मंगलवार को देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी। इस दौरान शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने देश रत्न के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके यादों को ताजा किया। इस दौरान जयंती समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक अनुराग कुमार मिश्रा ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति के पद पर डॉ राजेंद्र प्रसाद आसीन हुए थे। उन्हें डुमरांव के प्रति काफी गहरा लगाव था। उनके बड़े भाई महेंद्र बाबू इस स्कूल के शिक्षक थे। अचानक उनकी तबियत खराब हो गयी और वह छुट्टी लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने लगे। जानकारी मिलते ही डॉ राजेंद्र बाबू उनके अनुपस्थिति में यहां पहुंचे और उनके बदले 13 दिनों तक यहां बच्चों को शिक्षा देते रहे। डॉ राजेंद्र प्रसाद को शिक्षा के प्रति गहरा लगाव था और वे कई विषयों के प्रतिभावान छात्र थे। कार्यक्रम में शिक्षक डॉ कविता पाठक, कृष्ण कुमार ओझा, रीना सिंह, अभयानंद प्रजापति, कृष्ण बिहारी प्रसाद, राजेश गुप्ता, ब्रजेश चौबे, तेजप्रताप सिंह, उपेंद्र यादव के अलावे सैकड़ो छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।