Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल
Keshav Times

डिजिटल जीवन प्रमाण अभियान 4.0, गहमर में 29-30 नवम्बर को पेंशनरों के लिए विशेष शिविर

गहमर, गाजीपुर एवं आसपास के जिलों में निवास करने वाले सैन्य तथा असैन्य रक्षा पेंशनरों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी बक्सर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यालय रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन), प्रयागराज की ओर से डिजिटल जीवन प्रमाण अभियान 4.0 के तहत दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 29 एवं 30 नवम्बर को भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति, हनुमान चबूतरा, गहमर, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगा।

डिजिटल जीवन प्रमाण अभियान 4.0, गहमर में 29-30 नवम्बर को पेंशनरों के लिए विशेष शिविर

केटी न्यूज/बक्सर

इस विशेष अभियान का उद्देश्य उन सभी रक्षा पेंशनरों को सुविधा प्रदान करना है जो डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में कठिनाइयों का सामना करते हैं। इस दो दिवसीय शिविर में पेंशनरों का जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल माध्यम से सुरक्षित रूप से अपडेट किया जाएगा। साथ ही, पेंशन से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतों एवं समस्याओं का स्थल पर ही निवारण किया जाएगा, जिससे पेंशनरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

डिजिटल जीवन प्रमाण अभियान 4.0, गहमर में 29-30 नवम्बर को पेंशनरों के लिए विशेष शिविर

जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि अभियान का लाभ पाने के लिए पेंशनरों को शिविर स्थल पर समय से उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने सभी रक्षा पेंशन भोगियों से अपील की है कि वे अपनी पहचान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज अवश्य साथ लेकर आएं। विशेष रूप से स्पर्श पेंशनर अपने साथ पीपीओ संख्या, पंजीकृत मोबाइल नंबर, तथा बैंक खाता संख्या अवश्य लाएं, जिससे उनका जीवन प्रमाण पत्र बिना किसी बाधा के अपडेट किया जा सके।

डिजिटल जीवन प्रमाण अभियान 4.0, गहमर में 29-30 नवम्बर को पेंशनरों के लिए विशेष शिविर

अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान पेंशनरों को उनके घर के नज़दीक ही सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे बड़ी संख्या में पेंशनर लाभान्वित होंगे तथा पेंशन प्रक्रिया और अधिक सुगम बनेगी। पेंशनरों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण अभियान का लाभ उठाएं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।