Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

यातायात नियम तोड़ने वालों पर जिला प्रशासन का सख्त प्रहार

बक्सर जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी साहिला ने जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का स्पष्ट निर्देश जारी किया है। यह अभियान न केवल शहरी क्षेत्रों बल्कि ग्रामीण इलाकों, प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी नियमित रूप से चलाया जाएगा।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर जिला प्रशासन का सख्त प्रहार

__ बक्सर में सघन वाहन चेकिंग अभियान, तीन दिनों में 3.21 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी साहिला ने जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का स्पष्ट निर्देश जारी किया है। यह अभियान न केवल शहरी क्षेत्रों बल्कि ग्रामीण इलाकों, प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी नियमित रूप से चलाया जाएगा।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर जिला प्रशासन का सख्त प्रहार

__ ‘रोको-टोको अभियान’ से मचा हड़कंप

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश के आलोक में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा बक्सर शहर में ‘रोको-टोको अभियान’ चलाया गया। इस दौरान विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के सीट बेल्ट की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

__ तीन दिनों में 119 वाहनों पर कार्रवाई

जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 फरवरी से 03 फरवरी तक चले इस विशेष अभियान में जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर कुल 119 वाहनों का शमन किया गया। नियमों के उल्लंघन के मामलों में इन वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 3,21,700 रुपये (तीन लाख इक्कीस हजार सात सौ रुपये) का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर जिला प्रशासन का सख्त प्रहार

__ इन मामलों में हुई कार्रवाई

अभियान के दौरान बिना वैध कागजात, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, ट्रिपल लोडिंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नियम तोड़ने वालों के साथ किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

__ दुर्घटनाओं पर रोक लगाना प्राथमिक लक्ष्य

जिलाधिकारी साहिला ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। ऐसे में वाहन चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, न कि केवल जुर्माना वसूलना।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर जिला प्रशासन का सख्त प्रहार

जिलावासियों से की गई अपील

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, वैध कागजात साथ रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में चेकिंग अभियान और अधिक सख्त किया जाएगा।स्पष्ट संदेश है नियम मानिए, सुरक्षित रहिए, वरना कार्रवाई तय है।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर जिला प्रशासन का सख्त प्रहार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।