Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए तैयार है जिला प्रशासन - डीएम

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा बक्सर अनुमंडल के बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों तथा रामरेखा घाट, जहाज घाट का निरीक्षण किया एवं अर्जुनपुर पहुंच तटबंध का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने कहा कि बाढ़ का खतरा अभी कम नहीं हुआ है।

बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए तैयार है जिला प्रशासन - डीएम

- गंगा में नाव के परिचालन पर रहेगी रोक, बच्चों को नदी किनारे जाने देने से करें परहेज

- डीएम ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता को घाटों के किनारे सैंड बैग रखने तथा तटबंध की निगरानी का दिया निर्देश

बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए तैयार है जिला प्रशासन - डीएम

केटी न्यूूज/बक्सर 

बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए तैयार है जिला प्रशासन - डीएम

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा बक्सर अनुमंडल के बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों तथा रामरेखा घाट, जहाज घाट का निरीक्षण किया एवं अर्जुनपुर पहुंच तटबंध का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने कहा कि बाढ़ का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। हालांकि, गंगा का जल स्तर कम जरूर होने लगा है।

बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए तैयार है जिला प्रशासन - डीएम

डीएम ने मातहतों को बाढ़ की विभीषिका से निपटने तथा तटबंध की सुरक्षा मुश्तैदी से करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि कटाव स्थल पर बाढ़ निरोधात्मक कार्य करेंगे तथा बांध का अपने स्तर से सतत निगरानी रखेंगे।

बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए तैयार है जिला प्रशासन - डीएम

इस दौरान उन्होंने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के मद्देनजर बक्सर के घाटों पर सतत निगरानी एवं चौकसी बरती जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर कार्यपालक अभियंता को घाटों के किनारे सैंड बैग रखवाना का निर्देश दिया। ताकी कटाव होने पर उसे तत्काल रोका जा सकें।

बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए तैयार है जिला प्रशासन - डीएम

गंगा मे नाव परिचालन पर डीएम ने लगाई रोक

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गंगा नदी में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए नाव परिचालन पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया एवं अनुमंडल पदाधिकारी को इसकी निगरानी करने का निर्देश दिया। इसके अलावे भी उन्होंने एसडीओ को सुरक्षा व बाढ़ से बचाव के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।

बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए तैयार है जिला प्रशासन - डीएम

बाढ़ से निपटने के लिए तैयार है जिला प्रशासन 

डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों के अंतर्गत सभी कार्रवाई यथा आश्रय स्थल, सम्पूर्ति पोर्टल का अद्यतीकरण, सामुदायिक किचेन, पेयजल, पशुओं के लिए चारा आदि एवं मानव एवं पशु के लिए सभी आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है।

बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए तैयार है जिला प्रशासन - डीएम

जिलाधिकारी ने जिलावासियों से अनुरोध किया कि बाढ़ के प्रति सर्तक रहेंगे तथा अपने बच्चों को नदी के किनारे जाने देने से परहेज करेंगे। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी बक्सर एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।