दीपो का पर्व दीपावली आज, पूर्व संध्या पर दुधिया रौशनी से जगमग हुआ शहर

दीपो का पर्व दीपावली आज, पूर्व संध्या पर दुधिया रौशनी से जगमग हुआ शहर

- भगवान श्रीराम से जुड़ा है दीपावली का त्योहार

केटी न्यूज/डुमरांव

हिंदुओं का प्रमुख त्योहार दीपावली रविवार को मनाया जाएगा। पूर्व संध्या से ही दीपावली की धमक दिखाई पड़ने लगी है। शनिवार को बाजार में पूरे दिन खरीददारों की भीड़ उमड़ी रही। लोग जरूरी सामानों, रंग बिरंगे लाईटों, मिट्टी के दिए, मिष्ठान, मेवा आदि की खरीददारी करते रहे। देर रात तक बाजार में खरीददारों की भीड़ उमड़ी रही। वही एक दिन पहले से ही लोगों के घर

रंग बिरंगे लाईटों से जगमग हो गए है। दीपावली की पूर्व संध्या को छोटी दीपावली के रूप में मनाया जाता है। छोटी दीपावली पर भी देर रात तक पटाखों की गूंज सुनाई पड़ रही थी। बच्चों द्वारा दीपावली से पूर्व अपने घरों को घरौंदा, अल्पना तथा रंगोली से सजाया गया है। इस बार लोग मिट्टी के दीयों की भी जमकर खरीददारी किए है। जिससे दीपो के इस पर्व पर लोगों के घरों के बाहर तथा छतों पर दीपों की लड़िया भी अपनी छटां बिखेरेगी। एक अनुमान के मुताबिक इस बार बाजार में उम्मीद के मुताबिक चाइनिज लाईटों की बिक्री नहीं हुई है। लिहाजा लोग मिट्टी के दीयों के सहारे ही दीपावली मनाएंगे। दीपावली को ले चहुंओर उल्लास का माहौल है। सबसे अधिक खुशी बच्चों में देखी जा रही है।