Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

नहीं रहे डुमरांव के चर्चित एक्यू प्रेसर स्पेशलिस्ट डॉ. अजय, नम आंखों से दी गई विदाई

नहीं रहे डुमरांव के चर्चित एक्यू प्रेसर स्पेशलिस्ट डॉ. अजय, नम आंखों से दी गई विदाई

- माउथ कैंसर से जूझ रहे थे डॉ. अजय, सामाजिक कार्याें में थी गहरी रूचि

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के चर्चित एक्यूप्रेशर स्पेशलिस्ट व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अजय कुमार सिंह का निधन हो गया है। शनिवार की रात 9 बजे उन्होंने डुमरांव स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे पिछले कई वर्षों से माउथ कैंसर से जूझ रहे थे तथा दो बार इसका ऑपरेशन भी करवा चुके थे। लेकिन बीमारी ठीक नहीं हुई थी, अंत मंे डॉक्टरों ने भी हाथ खड़े कर दिए थे।

नहीं रहे डुमरांव के चर्चित एक्यू प्रेसर स्पेशलिस्ट डॉ. अजय, नम आंखों से दी गई विदाई

बता दें कि वे प्राकृतिक चिकित्सा के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। भारतीय रेडक्रास सोसायटी से जुड़ वे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाते थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। गौरतलब है कि वे अपने जीवन में हजारों लोगों का मुुफ्त में इलाज किए है। कई लोगों को एक्यूप्रेशर व प्राकृतिक चिकित्सा से रोगमुक्त कर वे उन्हें राहत पहुंचाए है।

नहीं रहे डुमरांव के चर्चित एक्यू प्रेसर स्पेशलिस्ट डॉ. अजय, नम आंखों से दी गई विदाई

यही कारण है कि उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे डुमरांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही दरवाजे पर मातमपूर्सी करने वालों की भीड़ लग गई थी। श्रद्धांजलि देने वालों मंे रेडक्रॉस के पूर्व सचिव मोहन गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष अमरनाथ केशरी, डॉ. आनंद पांडेय, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, डॉ. आर बी प्रसाद, डॉ. गिरीश सिंह, डॉ. आरएन एन शर्मा, साधु वर्मा, नवीन पाठक,

नहीं रहे डुमरांव के चर्चित एक्यू प्रेसर स्पेशलिस्ट डॉ. अजय, नम आंखों से दी गई विदाई

अजय गुप्ता, केके गुप्ता, रौशन गुप्ता, पवन गुप्ता, रमेश केशरी, प्रशांत जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, श्यामजी गुप्ता, सत्यम गुप्ता, वार्ड पार्षद निराला, बक्सर रेडक्रॉस के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, सचिव सरवन तिवारी, राजीव भगत, अनिल ओझा, अशोक कुमार, अरविंद कुमार चौबे, अरुण विक्रांत समेत सैकड़ो अन्य शामिल रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।